Pages

▼

Saturday, October 3, 2026

जीरो पॉवर्टी मिशन के तहत जेआरएचएसयू की टीम ने जनपद की 10 ग्राम पंचायतों में किया व्यापक सर्वेक्षण

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय ने जीरो पॉवर्टी मिशन के तहत जनपद की चयनित 10 ग्राम पंचायतों में व्यापक सर्वेक्षण अभियान चलाया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य गरीबी उन्मूलन के लिए पात्र परिवारों की पहचान करना और उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शिशिर कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार, शिक्षक टीमें प्रत्येक शनिवार चयनित ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर रही हैं। जिसके तहत इस बाद विकासखंड कर्वी की ग्राम पंचायत चंद्रगहना माफी में विश्वविद्यालय की तीन सदस्यीय टीम ने सर्वेक्षण किया। टीम में डॉ. अल्पना सेंगर, मूलचंद्र और अविनाश शाहनी शामिल रहे। सर्वेक्षण के दौरान टीम


द्वारा ग्रामीण परिवारों से सामाजिक-आर्थिक स्थिति से जुड़ी जानकारी एकत्र की गई और पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। टीम ने यह भी सुनिश्चित किया कि पात्र परिवारों को अनुकूल योजनाओं का लाभ मिल सके। इस अभियान का मार्गदर्शन विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री मधुरेंद्र पर्वत कर रहे हैं, जबकि डॉ. शशिकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में जीरो पॉवर्टी मिशन की गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। विश्वविद्यालय का यह अभियान गरीबी-मुक्त ग्राम पंचायतों के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


No comments:

Post a Comment