स्वच्छता, शुद्ध पेयजल व जलभराव रोकने का दिया संदेश
फतेहपुर, मो शमशाद । डेंगू समेत अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव को लेकर सोमवार को डेंगू बचाव एवं जागरूकता महाभियान चलाया गया। अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में 249 बच्चों को निःशुल्क होम्योपैथिक औषधि वितरित की गई। रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन एवं कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने प्राथमिक विद्यालय पीरनपुर के 69, आंगनबाड़ी केंद्र पीरनपुर के 15, प्राथमिक विद्यालय महारथी के 112 तथा प्राथमिक विद्यालय मसवानी के 53 बच्चों को डेंगू समेत अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव
![]() |
| बच्चों को दवा खिलाते रेडक्रास चेयरमैन। |
और रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से होम्योपैथिक औषधि का निःशुल्क वितरण किया। डॉ. अनुराग ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखकर कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को पीने का पानी उबालकर पीने तथा घर और आसपास कहीं भी पानी एकत्र न होने देने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि रुके हुए पानी में मच्छरों के पनपने की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए जलभराव को तत्काल खत्म करना जरूरी है। अभियान के दौरान बच्चों को डेंगू से बचाव के साथ व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ पानी और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के प्रति भी जागरूक किया गया। आयोजकों ने कहा कि बीमारी की रोकथाम के लिए जागरूकता और सावधानी सबसे प्रभावी उपायों में शामिल हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्या साफिया, रौनक सिंह, शबनम जहां समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। अभियान में प्रमुख सहयोगी सुरेश कुमार श्रीवास्तव व अभिनव श्रीवास्तव का भी सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment