चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि - बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेजए बड़ी पुलिया कर्वी में शनिवार को संकुल स्तरीय गणितए विज्ञान एवं संस्कृत बोध प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बांदा.चित्रकूट संकुल के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य बीण्केण् शर्माए डायट प्रवक्ता राजेश उपाध्यायए सौरभ ए झांसी संभाग के संभाग निरीक्षक शिवकरणए संकुल प्रमुख एवं सरस्वती विद्या मंदिर शास्त्री नगर बांदा के प्रधानाचार्य रमेश गुप्ता ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक श्याम सुंदर मिश्रा भी मौजूद रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राघवेंद्र पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में गणितीय कौशलए वैज्ञानिक दृष्टिकोणए तार्किक क्षमता और संस्कृत भाषा के प्रति रुचि विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने गणित के कठिन सवालों को चुटकियों में हल किया तो विज्ञान मॉडल के माध्यम से अपने वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रस्तुत किया। संस्कृत बोध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने श्लोक उच्चारण और अर्थ के माध्यम से देवभाषा के प्रति अपनी जागरूकता दिखाई। कार्यक्रम के सफल संचालन में वरिष्ठ आचार्य शिवनायक ए व्यवस्था प्रमुख प्रशांत कुमार द्विवेदी और संकुल विज्ञान प्रमुख धीरेंद्र बाजपेयी का विशेष योगदान रहा। अंत में मीडिया प्रभारी विश्वास पाण्डेय ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment