तमंचा और खोखा कारतूस बरामद, कोतवाली देहात पुलिस की कार्रवाई
बांदा, के एस दुबे । कोतवाली देहात पुलिस ने आपसी विवाद में एक व्यक्ति पर कथित रूप से जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचे से फायर करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी महन्तु ने सूचना दी थी कि गांव के ही एक व्यक्ति ने आपसी विवाद के चलते उस पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया। सूचना के आधार पर कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई।
इसी क्रम में पुलिस टीम ने 30 सितंबर की देर शाम बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के महोखर के पास से कल्लू उर्फ बृजराज पुत्र सुरेंद्र पाल निवासी ग्राम जारी, थाना कोतवाली देहात, बांदा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली देहात में मु0अ0सं0 256/26, धारा 109 बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गजबये आलम, कांस्टेबल अंकेश यादव और कांस्टेबल माधव सिंह शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment