Pages

▼

Friday, October 2, 2026

शास्त्री जयंती पर कायस्थ समाज ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

भजन संध्या में गूंजे देशभक्ति के स्वर, समाज के लोगों का हुआ सम्मान

फतेहपुर, मो शमशाद । भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव एवं कालीशंकर श्रीवास्तव के नेतृत्व में सिविल लाइन स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता विभाकर शास्त्री, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, भाजपा क्षेत्रीय मंत्री अर्चना त्रिपाठी एवं विराज शास्त्री मौजूद रहे। सभी ने शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद

लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते कायस्थ समाज के लोग।

किया। इसके बाद गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। वक्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के विचारों को समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी बताते हुए उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। तांबेश्वर मंदिर के पास भाजपा नेता विभाकर शास्त्री के आवास पर कायस्थ समाज के लोगों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। विभाकर शास्त्री ने उपस्थित लोगों को पटका पहनाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुंबई से आए भजन गायक विनय वाई बापना की भजन संध्या भी आयोजित हुई। भजन संध्या में आध्यात्मिक एवं भक्तिमय प्रस्तुतियों ने माहौल को भावपूर्ण बना दिया। बड़ी संख्या में लोगों ने भजन संध्या में शामिल होकर कार्यक्रम का आनंद लिया। इस मौके पर रामजी सहाय, सुशील श्रीवास्तव, जयप्रकाश सिद्धराज, डॉ. विवेक श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, रामजी श्रीवास्तव, शैलेश श्रीवास्तव, राघवेंद्र शास्त्री, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, राहुल चित्रांशी, सुजीत सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment