Pages

▼

Saturday, October 24, 2026

डेंगू व मलेरिया पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा वार

खम्हौरा में मिला मलेरिया मरीज तो एक्टिव हुई टीम

बांदा, के एस दुबे । मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को डेंगू, मलेरिया व अन्य संचारी रोगों के खिलाफ ताबड़तोड़ निरोधात्मक कार्रवाई की। महुआ ब्लॉक के ग्राम खम्हौरा में मलेरिया का धनात्मक केस मिलने की सूचना पर जिला मलेरिया टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही, रीजेंसी हॉस्पिटल कानपुर से बांदा जनपद का 01 नया डेंगू धनात्मक केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही जनवरी 2026 से अब तक जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 52 हो


गई है।   घ्घ् ग्राउंड पर चला सघन चेकिंग व दवा छिड़काव अभियानजिला मलेरिया अधिकारी टीम व ब्लॉक स्तरीय टीमों द्वारा ग्राम खम्हौरा ब्लॉक महुआ, ग्राम हरदौली बबेरू एवं शहरी क्षेत्र कटरा में बड़े पैमाने पर निरोधात्मक अभियान चलाया गया। निरीक्षण किए गए घर व स्थल में 153जांचे गए, जल-पात्र में 655एडीज मच्छर लार्वा ,धनात्मक घर 02  मलेरिया जांच हेतु रक्त पट्टिकाएं 73 लापरवाही पर नोटिस जारी में 01 परिसर को मच्छर जनित स्थिति पैदा करने पर कारण बताओ नोटिस दवा का छिड़काव जल भराव वाले स्थानों पर लार्वा रोधी दवा और खम्हौरा गाँव में पैराथ्रम टेक्निकल दवा का छिड़काव कराया गया। नगर पालिका परिषद बांदा की मदद से क्षेत्रों में फॉगिंग और वृहद सफाई अभियान चलाया गया।08 सदस्यीय विशेष स्वास्थ्य टीम तैनातसंचारी रोगों पर प्रभावी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की 08 सदस्यीय टीम निरंतर क्षेत्र में तैनात है। 

इस टीम में बल्दू, अनुराग द्विवेदी, राम देव कुशवंशी, प्रभात, प्रमोद अवस्थी, विकास, रमेश कुमार, अवधेश और आलोक कुमार शामिल हैं, जो डोर-टू-डोर जाकर पम्पलेट्स वितरण और स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। प्राइवेट पैथोलॉजी केंद्रों को सख्त चेतावनी शासन द्वारा प्राइवेट पैथोलॉजी एवं मेडिकल संस्थानों में डेंगू जांच की अधिकतम दर 600 निर्धारित की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई भी लैब या संस्थान निर्धारित दर से अधिक की मांग करता है, तो मरीज तुरंत सीएमओ कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं। दोषी पैथोलॉजी केंद्रों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।सामान्य बुखार होने पर भी तुरंत नजदीकी राजकीय चिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्त की जांच व इलाज कराएं।कूलर, बाल्टी, घड़े और ड्रम का पानी हर हफ्ते बदलते रहें। घर के आसपास गड्ढों में पानी न भरने दें; संभव न हो तो एकत्र पानी में जले हुए मोबिल ऑयल की कुछ बूंदें डाल दें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें तथा शरीर के खुले हिस्सों पर नीम, सरसों का तेल या मच्छर निरोधक क्रीम लगाएं।घ् क्या न करेंरूघर की छत, आंगन या आसपास पड़े पुराने बर्तनों, टायरों, गमलों में गंदा पानी न जमने दें।बुखार पीड़ित मरीज को बिना मच्छरदानी के बिल्कुल न रखें। किसी भी परिस्थिति में बिना डॉक्टरी सलाह के या खाली पेट दवा का सेवन न करें। 


No comments:

Post a Comment