Pages

▼

Thursday, October 8, 2026

नवरात्रि व दशहरा को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली परिसर में गुरुवार को नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए सम्मानित नागरिकों और दुर्गा पंडालों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से त्योहारों को आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। साथ ही दुर्गा पंडालों और धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान विकास द्विवेदी, बउवा सेंगर, सभासद, रामकृपाल


मौर्या, आकाश चौरसिया, शिव प्रकाश मालिक, रोहित गुप्ता, संतोष वर्मा, रमेश वर्मा, शिवशंकर सोनी, बउवा धुरिया, विशोषण पाण्डेय, शिव विलास शर्मा, विवेक सिंह सहित कोतवाली प्रभारी क्राइम इंस्पेक्टर प्रताप सिंह, कस्बा इंचार्ज प्रवीण सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment