Pages

▼

Sunday, October 4, 2026

कवि सम्मेलन में विद्वानों और कवियों ने रचनाओं से बांधा समां

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेड़ीपुलिया में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी समेत विभिन्न विश्वविद्यालयों और स्नातकोत्तर महाविद्यालयों से आए विद्वानों व कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम में झांसी की डॉ. पायल लिलहेरे ने जीवन में सकारात्मकता का संदेश देते हुए ‘अरे मुस्कुराओ’ कविता प्रस्तुत की। गाजीपुर के डॉ. राकेश पाण्डेय ने प्रेम और रिश्तों पर आधारित रचना सुनाकर वाहवाही बटोरी। कर्वी के आचार्य डॉ. रामलाल द्विवेदी ‘प्राणेश’ ने राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कविता प्रस्तुत की, जिस पर जमकर करतल ध्वनि हुई। बांदा के


राजेश रंजन और मानिकपुर के कैलाश मिश्रा ने भी अपनी रचनाओं से श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं। संयोजक डॉ. गौरव पांडेय सहित डॉ. राजीव मिश्रा और डॉ. अमरजीत राम ने तुलसीदास, संस्कृति और दार्शनिक विषयों पर कविताएं प्रस्तुत कीं। मुख्य अतिथि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के प्रो. मुन्ना तिवारी रहे। प्रयागराज विश्वविद्यालय की डॉ. सुप्रिया पाठक, डॉ. सुजीत कुमार सिंह सहित कई विद्वान उपस्थित रहे। द्वितीय सत्र में डॉ. शशी भूषण, डॉ. रणजीत सिंह, डॉ. अंकिता तिवारी, डॉ. श्याम मोहन पटेल और दिल्ली के डॉ. ललित सिंह मौजूद रहे। प्राचार्य सीमा कुमारी संरक्षक रहीं।


No comments:

Post a Comment