Pages

▼

Monday, October 5, 2026

गडरिया में पहुंची नेत्र चिकित्सा सेवा, ग्रामीणों ने कराया निःशुल्क परीक्षण

मोतियाबिंद मरीजों को ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजने की व्यवस्था

बांदा, के एस दुबे । तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गडरिया में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। पूर्व विधायक दलजीत सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से उनके छोटे भाई नंदू सिंह के नेतृत्व में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी जानकारी दी। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मे भी उपलब्ध कराए गए। वहीं जांच के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को चिन्हित कर उनके निःशुल्क ऑपरेशन एवं उपचार के लिए चित्रकूट स्थित


जानकीकुंड भेजने की व्यवस्था की गई। ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित शिविर से उन लोगों को विशेष लाभ मिला, जिन्हें सामान्य परिस्थितियों में नेत्र विशेषज्ञों तक पहुंचने में परेशानी होती है। समय पर जांच और उपचार की सुविधा मिलने पर ग्रामीणों ने शिविर को उपयोगी बताते हुए आयोजन से जुड़े लोगों का आभार जताया। आयोजकों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आगे भी जारी रखने का प्रयास किया जाएगा। शिविर के सफल आयोजन में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, सहयोगियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों का सक्रिय सहयोग रहा।


No comments:

Post a Comment