Pages

▼

Thursday, October 8, 2026

ट्रैक्टरों से माल ढुलाई पर ट्रक आपरेटर्स नाराज

डीएम को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की उठाई मांग 

फतेहपुर, मो शमशाद । शहर सहित जिले में कृषि कार्य हेतु बनाए गए ट्रैक्टरों से माल ढुलाई पर ट्रक आपरेटर्स (लोकल ट्रक यूनियन) के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर इस मामले में उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की। ट्रक आपरेटर लोक ट्रक यूनियन के अध्यक्ष राज लोधी की अगुवई में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपकर बताया कि वह सभी मानक के अनुसार माल लोड करते हैं। ट्रैक्टर बिना रजिस्ट्रेशन के कम रेट में माल की ढुलाई करते हैं।

एसडीएम को ज्ञापन सौंपते ट्रक आपरेटर्स।

बिना टैक्स, बीमा के माल की ढुलाई किए जाने से सरकारी रेवेन्यू को भारी क्षति पहुंच रही है। जबकि यह सभी ट्रैक्टर कृषि कार्य हेतु रजिस्टर्ड हैं। बताया कि रेलवे साइडिंग व गोदाम से बीस-पच्चीस टन माल लोड करके शहर के अंदर से नो इन्ट्री में निकलते हैं। जिससे दुर्घटना होने की संभावना भी बनी रहती है। इनके चलन से कई ट्रक का बीमा व टैक्स परमिट फेल होने के कारण वाहन खड़े हो गए हैं। ट्रक आपरेटर्स ने मांग किया कि ऐसे ट्रैक्टर स्वामियों व चालकों के विरूद्ध कार्रवाई की जाए। इस मौके पर दिनेश तिवारी, धुन्नी सिंह, इमरान खान, नसीम अहमद, नौशाद, ननकू, देवेश कुमार त्रिवेदी, बृजेश कुमार, अभिषेक मौर्य आदि मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment