Pages

▼

Sunday, October 11, 2026

त्योहारों पर हुड़दंगियों व अराजकतत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर: अभिमन्यु

 एसपी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

फतेहपुर, मो शमशाद । आगामी त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई व सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस महकमा सतर्क हो गया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर आगामी नवरात्र समेत अन्य त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। बैठक में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर विचार-विमर्श करते हुए संबंधित अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने के लिए कहा गया।

 पुलिस अधिकारियों की बैठक लेते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।

एसपी ने त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आपसी समन्वय के साथ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि त्योहारों के दौरान जनपद में शांति और सौहार्द का माहौल बना रहे। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय, समस्त क्षेत्राधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष, आरआई रेडियो, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, विभिन्न शाखाओं के प्रभारी, अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment