Pages

▼

Tuesday, October 13, 2026

लोकतंत्र के हत्यारों को देना होगा इस्तीफा: संपत

जनता की आवाज़ को नहीं दबा सकती सरकार

फतेहपुर, मो शमशाद । दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट एवं गिरफ्तारी किये जाने व मीडिया कर्मियो के साथ किये गये र्दुव्यवहार पर गुलाबी गैंग ने अक्रोश जताते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर प्रकरण की जाँच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग किया। मंगलवार को गुलाबी गैंग के कार्यकर्ताओं ने जिला कमांडर चमेली प्रजापति के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहंुचकर चुनाव आयोग व सीईसी पर वोट चोरी करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। साथ ही दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे युवाओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस पर बाहरी लोगों के साथ मिलकर प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट किये जाने व शांतिपूर्ण

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करतीं गुलाबी गैंग की महिलाएं।

प्रदर्शन कर रहे लोगों को गिरफ्तारी किये जाने को गलत बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों की मीडिया कवरेज कर रहे पत्रकारों सोशल मीडिया इंफ्लूएंसरो के साथ अभद्रता किये जाने की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला बताया। प्रदर्शन को धार देने के लिए जनपद आयी गुलाबी गैंग कमांडर संपत पाल ने कहा कि लोगों को उनके मताधिकार से वंचित करने एवं वोट चोरी का कार्य कर सीईसी ने अपने पद का दुरुपयोग किया है। जनता के साथ अन्याय करने वाले सीईसी ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी मिलीभगत का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग किया। राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में घटना की विस्तृत जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग के साथ पत्रकारों को उनके कार्यों को करने की स्वतंत्रता व घटना की पुंनरावृत्ति न हो सुनिचित कराये जाने की मांग शामिल रही। इस मौके पर बड़ी संख्या में गुलाबी गैंग की महिलाएं शामिल रही।

चमेली बनी गुलाबी गैंग की जिला कमांडर

फतेहपुर। महिलाओं के अधिकारों के लिए लंबे समय से कार्य करने वाले संगठन गुलाबी गैंग की राष्ट्रीय कमांडर संपत पाल ने जनपद में महिलाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए संगठन में लंबे समय से जुड़ी शहर के राधानगर निवासी चमेली प्रजापति को संगठन की कमान सौपी है। जिला कमांडर बनाये जाने पर चमेली प्रजापति ने कहा कि वह वर्ष 2013 से संगठन से जुड़ी हैं। महिलाओ व जनसमस्याओं को लेकर संगठन के द्वारा प्रदर्शन कर अधिकार दिलाये जाने के लिए संगठन द्वारा आवाज़ उठाये जाने का संघर्ष करने का इतिहास रहा है। शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी वह उसे पूरा करने का काम करेगी। चमेली प्रजापति के जिला कमांडर बनाये जाने पर संगठन की महिलाओं ने हर्ष व्यक्त किया है।


No comments:

Post a Comment