बांदा, के एस दुबे । श्रीनाथ बिहार स्थित भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी में विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। बैठक में कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक, बांदा द्वारा नामित ब्लॉक स्तरीय नोडल अधिकारी घनश्याम गुप्ता, प्रवक्ता पीएम राजकीय इंटर कॉलेज, बांदा उपस्थित रहे। बैठक में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कविता वर्मा, सहित चालक-परिचालक एवं वाहन प्रभारी शामिल हुए। इस दौरान विद्यालय परिवहन व्यवस्था में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में निर्देशित किया गया कि विद्यालय वाहनों में विद्यार्थियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के लिए मोटरसाइकिल एवं स्कूटी के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। प्रार्थना सभा के दौरान समय-समय पर बच्चों को परिवहन सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा बिना सीट बेल्ट और
वैध ड्राइविंग लाइसेंस के किसी भी चालक को बस या वैन चलाने की अनुमति नहीं होगी। वाहन चालकों को नशा, गुटखा अथवा किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विद्यालय परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित और नियमों के अनुरूप संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान ट्रांसपोर्ट मैनेजर नसीर अहमद ट्रांसपोर्टर सहयोगी मनीष कुशवाहा चालक समीर लखनलाल नरेंद्र सिंह रामसजीवन रामस्वरूप राकेश वीरेंद्र सिंह संजय यादव अखलेश अवस्थी आनंद तिवारी मनोज यादव परिचालक भालूवा देवीदिन अंकित सुनीता देवी पूजा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment