प्रपत्रों की जांच कराकर ट्रक को अवमुक्त कराने की मांग
फतेहपुर, मो शमशाद । जिला प्रशासन द्वारा ट्रक मालिकों के किए जा रहे उत्पीड़न के मामले को लेकर फतेहपुर ट्रक आपरेटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को एक पत्र सौंपकर वाहन के प्रपत्रों की जांच कराकर ट्रक को अवमुक्त कराने की मांग की है। जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में ट्रेडर्स के मालिक जफर दानिश ने बताया कि ट्रक नं. यूपी-71बीटी/9119 को सेल्स टैक्स बांदा ने 04 अक्टूबर को तिंदवारी थाने में बंद कर दिया था। अगले दिन पांच अक्टूबर को ट्रक रिलीज हुआ। जिसमें आरटीओ सेल्स टैक्स व खनिज का रिलीज आर्डर
![]() |
| डीएम से मिलने जाता फतेहपुर ट्रक आपरेटर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल। |
भी है। गाड़ी जिस दिन बंद हुई उस दिन खरिज ब्रेक डाउन भी खनिज विभाग की साइट में अपडेट है। जब गाड़ी रिलीज आर्डर लेकर आ रही थी तब सोमवार की रात्रि एसडीएम सदर से उसे बहुआ चौकी में खड़ा करा दिया है। फतेहपुर ट्रक आपरेटर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बबलू सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा वाहन मालिकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होने जिलाधिकारी से मांग किया कि इस मामले की जांच कराकर गाड़ी को तत्काल अवमुक्त कराया जाए। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री अरविंद सिंह भी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment