Pages

▼

Friday, October 23, 2026

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के आवास पर धूमधाम से मनाया गया दशहरा मिलन समारोह

बांदा, के एस दुबे । शहर के छाबी तालाब मैदान में पारंपरिक रावण वध कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के निजनिवास पर भव्य दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और मीडिया जगत से जुड़े प्रमुख लोगों ने सहभागिता कर विजयादशमी पर्व की खुशियां साझा कीं। मोहल्ला ज्योति नगर स्थित आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम की मेजबानी कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित और उनकी पत्नी तिंदवारी विधानसभा से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशीआदिशक्ति दीक्षित ने की। समारोह में समाज के हर वर्ग और विभिन्न विचारधाराओं के लोग एक मंच पर


एकत्र हुए, जहां बुंदेलखंड की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द का सुंदर दृश्य देखने को मिला। अतिथियों ने एक-दूसरे को विजयादशमी की बधाई दी। इस दौरान आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भी अनौपचारिक रणनीतिक चर्चाएं हुईं।

समारोह में सर्वदलीय और सामाजिक हस्तियों की भारी उपस्थिति रही। मुख्य रूप से अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विमल सिंह एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष राजेश दुबे एडवोकेट, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह एडवोकेट, अशोक चौहान एडवोकेट।सपा नेता मुमताज अली, सपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना पटेल, पूर्व सभासद संगुफ्ता, सपा नेत्री नीलम गुप्ता, सपा नगर अध्यक्ष कुतैबा जमा, सपा नेता विदित नारायण, सपा व्यापार सभा अध्यक्ष राजू गुप्ता। रोटी बैंक प्रमुख रिजवान अली, पूर्व चेयरमैन संजय गुप्ता, जिला वक्ता राजेश गुप्ता पप्पू।युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश दीक्षित, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह, जिला उपाध्यक्ष संकटा प्रसाद त्रिपाठी, मोहम्मद इदरीश, बलदेव वर्मा, जिला महासचिव सत्य प्रकाश द्विवेदी, पूर्व शहर अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, मोंटी सिंह, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी, कार्यालय प्रभारी शिवबली, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल, धीरेंद्र पांडेय धीरू।पत्रकार कमल सिंह, कमलेश तिवारी, सुनील तिवारी, सीपी तिवारी, अमित तिवारी, बाबूराम निषाद, जितेंद्र गौरव, बाबूराम यादव, वीरेंद्र तिवारी, सुनील चौरसिया, लाला राम शंकर सिंह, शिवाकांत मिश्रा, रज्जाक खान, छेदी लाल साहू, शिवपूजन तिवारी, अमरेंद्र सिंह, श्यामबाबू खेंगर, प्रमोद गुप्ता राजा, रब्बाब खान, अल्तमस, शमीम खान, हिमांशु शुक्ला, राजेश पांडेय, अनिल तिवारी, श्रीकांत, कुलदीप मिश्रा, दुर्गेश कश्यप, इरफान खान सभासद, ईशु फैज खान, साद खान और लालबाबू राजपूत समेत भारी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment