फतेहपुर, मो शमशाद । हसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अन्तर्गत कार्यरत समस्त आशाओं ने चिकित्सा अधीक्षक डा. अनुपम सिंह को 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मूल रूप से विभिन्न कार्याे के भुगतान को लेकर सरकार को चेतावनी दी गई है कि सारे भुगतान नहीं किया गया तो सात अक्टूबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जा रही है क्योंकि सरकार ने आशाओं से कोविड 19 में योगदान घोषित एक हजार रुपये की धनराशि देना भूल गई। इसी तरह कुष्ठ रोग, टीबी, स्क्रानिग फाइलेरिया, नसबंदी, संचारी, आभा आईडी, आयुष्मान कार्ड, सी बैंक सहित अनेकों कार्यों के प्रोत्साहित धनराशि अटका हुआ है। आभा आईडी के सृजन में 1 जनवरी 2023 से योगदान और उसी के अनुसार ही भुगतान का आदेश भी जारी किया गया लेकिन अब भुगतान के समय 2023 के बजाय मात्र
![]() |
| चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपती आशाएं। |
2024 का अधूरा भुगतान किया गया। वहीं जेएसवाई और नसबंदी का भुगतान लंबे समय नहीं मिल रहा है। मांग किया कि प्रत्येक आशा को 26 हजार मानदेय दिया जाए, प्रत्येक उपकेंद्र पर एएनएम के साथ हाज़िरी लगवाया जाए, समस्त आशा सागिंनी को 30 हजार रुपये मानदेय रखा जाए, 50 लाख तक का बीमा होना चाहिए आदि शामिल हैं। इस मौके पर आशा संघ अध्यक्ष प्रेमा सिंह, सचिव आशा तिवारी, कामना गौड़, सहोदरा, शीला संगिनी, श्याम सुंदरी, यमुना देवी, रंजना धनपत, सुनीता देवी, हेमलता, ऊषा देवी, सीमा देवी, रूपा देवी, मालती देवी, माया देवी, रीतू देवी, रेखा देवी, साधना देवी, अंजू देवी, अनीता देवी, किरन देवी, कलावती, सीता देवी, मीरा देवी, शोभा देवी, सपना देवी, कांती देवी सहित अन्य आशाएं व आशा संगिनी मौजूद रहीं।

No comments:
Post a Comment