Pages

▼

Friday, October 23, 2026

जसपुरा ब्लॉक में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ स्नातक एमएलसी चुनाव

763 मतदाताओं में से 372 ने किया मतदान, 48.75 प्रतिशत रहा मतदान

पैलानी/बांदा, के एस दुबे । विकासखंड जसपुरा में शुक्रवार को स्नातक एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। ब्लॉक सभागार में बनाए गए मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। दिनभर मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिला। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के चलते मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जसपुरा विकासखंड में कुल 763 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 372 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार कुल 48.75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के दौरान भाजपा और सपा के कार्यकर्ता भी सक्रिय नजर आए। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव संपर्क कर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया।



पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जसपुरा थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। थानाध्यक्ष राधाकृष्ण तिवारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आकाश गौड़, सिपाही दिलीप कुमार, दीपक कुमार सहित पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। पुलिसकर्मियों की सतर्कता के चलते मतदान केंद्र पर व्यवस्था बनी रही और मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।


भाजपा और सपा के नेताओं ने दिखाई सक्रियता

मतदान के दौरान समाजवादी पार्टी की ओर से विशंभर प्रसाद निषाद और पुष्पेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रहे। वहीं, भारतीय जनता पार्टी की ओर से जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, बुंदेलखंड संस्थापक विनय तिवारी राजबहादुर सिंह राजू प्रधान भाजपा नेता और उनकी टीम के सदस्यों ने सक्रियता दिखाई। दोनों दलों के कार्यकर्ता पूरे दिन मतदाताओं के बीच संपर्क बनाए रहे। कुल मिलाकर जसपुरा ब्लॉक में स्नातक एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान के दौरान प्रशासन की सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था बनी रही। 763 मतदाताओं में से 372 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाई।


No comments:

Post a Comment