Pages

▼

Friday, October 9, 2026

बबेरू सीएचसी में दूसरे दिन भी एनएचएम कर्मियों का धरना जारी

आशा संगिनियां भी कार्य बहिष्कार कर बैठीं

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों का विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन और वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर धरने पर बैठे रहे। संगठन के संरक्षक डॉ. ब्रजेश भारतीय ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कैशलेस चिकित्सा सुविधा, डीए, ईपीएफ, एचआरए, ग्रेच्युटी, गैर जनपद स्थानांतरण, अनुकंपा नियुक्ति, आउटसोर्स कर्मचारियों का जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजन और नियमित पदों की भर्तियों में कोटा निर्धारण शामिल किया जाये, वहीं, बबेरू सीएचसी में तैनात


आशा संगिनियों ने भी कार्य बहिष्कार कर धरना जारी रखा। उनकी मांग है कि 30 दिनों के मानदेय को 2 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये किया जाए। इसके अलावा प्रति विजिट 700 रुपये या वाहन सुविधा देने, खराब मोबाइल के स्थान पर एंड्रॉयड फोन उपलब्ध कराने और स्थायी किए जाने की मांग उठाई गई। NHM कर्मचारियों और आशा संगिनियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका धरना  जारी रहेगा। लगातार दूसरे दिन कार्य बहिष्कार के चलते स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका बनी हुई है।


No comments:

Post a Comment