Pages

▼

Saturday, October 3, 2026

ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने कलर बेल्ट टेस्ट में हासिल किया प्रमोशन

रेड, ब्लू, ग्रीन व येलो बेल्ट हासिल कर खिलाड़ियों ने बढ़ाया उत्साह

फतेहपुर, मो शमशाद । शहर के कलक्टरगंज स्थित बचपन प्ले स्कूल में ताइक्वांडो कोच भारत वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में खिलाड़ियों ने अपने सीखे हुए हुनर व तकनीकों का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न स्तरों की परीक्षा में सफल खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा के आधार पर कलर बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने खिलाड़ियों को प्रमोशन बेल्ट व प्रतिभा प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो के माध्यम से

कलर बेल्ट टेस्ट में भाग लेते ताइक्वांडो खिलाड़ी।

जनपद का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का हर स्तर पर उत्साह बढ़ाया जाएगा। खिलाड़ियों से निरंतर मेहनत कर खेल के क्षेत्र में जनपद का गौरव बढ़ाने का आह्वान किया। रेड बेल्ट प्राप्त करने वालों में आराध्या सिंह, ईशान त्रिपाठी, अनुज साहू व ईशानी त्रिपाठी शामिल रहे। ब्लू बेल्ट में आरव मौर्या, प्रिया, आशिमा यादव, आयुष्मान मौर्या, वसुंधरा माणिकर्णिका सिंह, कृष्ण गुप्ता और आरव अग्रहरि ने सफलता हासिल की। ग्रीन बेल्ट प्राप्त करने वालों में अथर्व सिंह, अनुष्का वर्मा, अलमास, सूर्य साहू, सक्षम, राजवंशी, आयर्व अग्रहरि, शानवी सिंह, सात्विक सिंह, स्वस्तिका सिंह, अश्वनी कुमार, अंश श्रीवास्तव, अनन्या, आयुषी, कुणाल, सिद्धार्थ और रितिमा शामिल रहे। येलो बेल्ट में रुद्र सिंह, आकांक्षा, अपेक्षा, अवयान, ओजस, विवान, वेदिका, कनिका, प्रियांश, आदित्य, ऋतिक, दिव्यांशी और अरना अग्रहरि ने परीक्षा उत्तीर्ण की। अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने सभी सफल खिलाड़ियों व कोच को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रधानाचार्य करिश्मा सिंह सोलंकी, कोच भारत वर्मा, रंजना सिंह समेत अभिभावक मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment