Pages

▼

Saturday, October 24, 2026

भव्य कलश यात्रा के साथ जागृत लक्ष्मी साधना शिविर का शुभारंभ

शरद पूर्णिमा पर राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में जुटेंगे देशभर के हजारों साधक-साधिकाएं

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर धर्मनगरी चित्रकूट में दो दिवसीय जागृत लक्ष्मी साधना शिविर का आयोजन 24 व 25 अक्टूबर, शनिवार और रविवार को राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर, सीतापुर में किया जाएगा। दादा गुरुदेव डॉ. नारायण दत्त श्रीमाली जी (परमहंस स्वामी निखिलेश्वरानंद जी महाराज) की छत्रछाया तथा सदगुरुदेव श्री नंदकिशोर श्रीमाली जी के सानिध्य में आयोजित इस आध्यात्मिक शिविर में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न प्रांतों से हजारों साधक-साधिकाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।



शिविर को भव्य और सफल बनाने के लिए श्रद्धालु आयोजन स्थल की सजावट और मंच की तैयारियों में जुटे हुए हैं। मुख्य आयोजक एवं कार्यक्रम अध्यक्ष फौजदार सिंह ने बताया कि आयोजन से संबंधित सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सदगुरुदेव श्री नंदकिशोर श्रीमाली जी शुक्रवार देर शाम हवाई मार्ग से दिल्ली से प्रयागराज पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से चित्रकूट आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।


भव्य कलश यात्रा से होगा कार्यक्रम का आगाज

आयोजन के पहले दिन शनिवार की सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद शिविर में साधना, प्रवचन और सामूहिक अनुष्ठान सहित विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजकों के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात्रि लक्ष्मी साधना के लिए विशेष महत्व रखती है। इसी धार्मिक मान्यता के अनुरूप शिविर में श्रद्धालु साधना और आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग लेंगे।


कई जिलों और महानगरों के कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी आजमगढ़, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखनऊ, प्रयागराज, रायबरेली, टाटानगर और दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। आयोजन मंडल में फौजदार सिंह, दिनेश मिश्रा, रमाशंकर, राममिलन सिंह, मीरा मिश्रा, विंध्याचल पांडेय, दिवाकर सिंह एडवोकेट, डॉ. प्रमोद मिश्रा, गायत्री तिवारी, नवनीत मिश्रा, वीके श्रीवास्तव, उदय सिंह, अरुण सिंह एडवोकेट, गजराज सिंह, राम सिंह यादव, अभय वर्मा, वाई.एम. मूर्ति, रवि, इंद्रपाल सिंह, जगबली सिंह, सरोज सिंह, सविता सिंह, शशि सिंह, गरिमा सिंह, प्रियांशी सिंह, दिव्यांशी सिंह, निखिल सिंह, अभिलाषा सिंह और जयतुन्जय सिंह सहित अनेक श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता शामिल हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि इस दो दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर साधना एवं धार्मिक अनुष्ठानों का लाभ उठाएंगे।

No comments:

Post a Comment