भागवत कथा, रामार्चा महायज्ञ, सीताराम संकीर्तन, कन्या भोज और गरीब कन्याओं के विवाह का होगा आयोजन;
6 दिसंबर को निकलेगी ‘अयोध्या चलो’ पदयात्रा
बांदा, के एस दुबे । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भोले महाराज एवं सीताराम संकीर्तन परिवार के तत्वावधान में हार्पर क्लब बांदा में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 25 नवंबर से शुरू होने वाले इन आयोजनों में श्रीमद्भागवत कथा, रामार्चा महायज्ञ, सीताराम संकीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। सीताराम संकीर्तन परिवार की धार्मिक गतिविधियों की एक विशेष पहचान है। संकट मोचन मंदिर में पिछले 18 वर्षों से अनवरत सीताराम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। लगातार जारी यह संकीर्तन परंपरा श्रद्धालुओं की आस्था, समर्पण और सामूहिक भक्ति का प्रतीक बन चुकी है। आयोजन के संबंध में भोले महाराज ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को आगे
बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत कन्या भोज, यज्ञोपवीत संस्कार तथा गरीब कन्याओं के विवाह जैसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजन भी संपन्न कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण 6 दिसंबर को निकलने वाली अयोध्या चलो’ पदयात्रा होगी। इसमें श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी शामिल होकर धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का संदेश देंगे। भोले महाराज ने नगरवासियों एवं समस्त धर्मप्रेमियों से धार्मिक आयोजनों में सहभागिता कर कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की है।

No comments:
Post a Comment