Pages

▼

Friday, November 6, 2026

श्री हनुमान जयन्ती 7 नवम्बर

हनुमानजी का जन्म कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मंगलवार के दिन, स्वाति नक्षत्र और मेष लग्न में हुआ था। भगवान हनुमान को शक्ति, साहस, भक्ति और समर्पण का प्रतीक माना जाता है. इनकी आराधना करने पर भक्तों के संकट दूर होते हैं. इसी कारण उन्हें संकटमोचन भी कहा जाता है. हनुमान जयंती का पर्व 7 नवंबर, शनिवार को मनाया जाएगा. इस दिन को काली चौदस के नाम से भी जाना जाता है. अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को हनुमान जन्मोत्सव मनाने की परंपरा है सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें. भगवान हनुमान जी  के सामने पूजा का संकल्प लें. बजरंगबली के सामने घी या चमेली के तेल का दीपक जलाएं.


हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल और लाल वस्त्र अर्पित करें.भगवान को बूंदी के लड्डू, गुड़-चना और मौसमी फलों का भोग लगाएं. पूजा में भगवान् का ध्यान करे फिर  हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ करें. इसके बाद हनुमान जी के मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं. हनुमान जी की आरती करें और परिवार की सुख-शांति एवं खुशहाली की प्रार्थना करें. हनुमान जी की पूजा से जीवन में बल, बुद्वि, साहस, संकटों पर विजय, निरोगिता प्राप्त होती है और मंगल ग्रह सम्बंधी दोष दूर होते है

 - ज्योतिषाचार्य एस. एस. नागपाल, स्वास्तिक ज्योतिष केन्द्र, अलीगंज, लखनऊ

No comments:

Post a Comment