थानों से चौकियों तक 43 उपनिरीक्षकों के बदले कार्यक्षेत्र
बाँदा, के एस दुबे । जिले की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक (ैच्) पलाश बंसल ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। पुलिस महकमे में बड़ा कदम उठाते हुए जिले के 43 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इन्हें अलग-अलग थानों, पुलिस चौकियों और विशेष इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। एसपी द्वारा जारी दो अलग-अलग स्थानांतरण सूचियों में कुल 43 उपनिरीक्षकों के नाम शामिल हैं, जिसमें पुरुष अधिकारियों के साथ-साथ कई महिला उपनिरीक्षकों को भी अहम तैनाती दी गई है। यह फेरबदल जिले के लगभग सभी प्रमुख थानों और चौकियों में किया गया है। इसके तहत नरैनी, बबेरू, गिरवां, मटौंध, कमासिन, तिंदवारी, चिल्ला, अतर्रा, जसपुरा, बिसंडा, बदौसा, फतेहगंज और कोतवाली नगर तथा कोतवाली देहात क्षेत्र में नई नियुक्तियां की गई हैं। कई उपनिरीक्षकों को थानों से हटाकर चौकियों का प्रभार दिया गया है, तो वहीं कुछ चौकी प्रभारियों को थानों में भेजा गया है।
प्रमुख उपनिरीक्षकों की नवीन तैनाती इस प्रकार है विनेश गौतमरू तिंदवारी से सिविल लाइंस (कोतवाली नगर), कल्पना सिंह महिला थाना, मनीष कुमार बबेरू थाना, अमित राजपूत कोतवाली देहात से महोखर चौकी प्रभारी, अनुराग सिंह मर्का थाना, प्रीत कुमार पाण्डेय बलखंडीनाका चौकी, मुकेश कुमार सिंह मटौंध थाना, अश्वनी गुप्ता कमासिन थाना, रोशनी सैंगर संकटमोचन चौकी, आकांक्षा पटेल जौहरी चौकी, शिवरतन गुप्ता बिलगांव चौकी, नीतू सिंह मटौंध थाना, प्रदीप कुमार सिंह विश्वविद्यालय चौकी, ललन यादव महिला थाना, राजेश कुमार मर्का थाना, देवेंद्र कुमार गिरवां थाना, संतोष कुमार सिंह बिछवांसीनी चौकी (बिसंडा क्षेत्र), दिग्विजय सिंह चिल्ला थाना शामिल है। इसके साथ ही आशुतोष त्रिपाठी को नरैनी; यज्ञानारायण भार्गव, वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, रोशन लाल सरोज और रश्मि सिंह को तिंदवारी; अरविंद कुमार मौर्य को बदौसा; दीपक कुमार सैनी व हरिशरण सिंह को बबेरू; शुभम कौशिक को अतर्रा तथा प्रदीप कुमार सोनी को जसपुरा थाने में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अतिरिक्त भगवान राम को नरैनी, सुखवीर सिंह को कालिंजर, दीपक चौधरी और कृष्ण बिहारी लाल मिश्रा को कमासिन, ब्रह्मदेव गोस्वामी को तिंदवारी, रक्षा देवी को महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बबेरू, चन्द्रजीत सिंह यादव को नरैनी, रेनू शर्मा को काशीराम कॉलोनी चौकी, अरविंद कुमार को फतेहगंज और सृष्टि को अतर्रा थाने में तैनात किया गया है। सूची में पुलिस लाइंस, साइबर क्राइम थाना और एसएसआई कार्यालय से जुड़े अधिकारियों के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित उपनिरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे बिना विलंब किए अपने नवीन तैनाती स्थल पर पहुंचकर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करें और अनुपालन सुनिश्चित करें। इस प्रशासनिक फेरबदल से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

No comments:
Post a Comment