Pages

▼

Thursday, November 5, 2026

पशु आरोग्य मेले में डेढ़ हजार पशुओं का परीक्षण

छोटे व बड़े पशुओं को लेकर पहुंचे पशुपालक

खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । राजकीय पशु चिकित्सालय खखरेरू द्वारा शिवपुरी न्याय पंचायत के सूदनपुर गांव में आयोजित पशु आरोग्य मेले में डेढ़ हजार पशुओं का परीक्षण किया गया। बुधवार को एक दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर में ग्राम प्रधान प्रेमचन्द की अध्यक्षता में क्षेत्रीय पशुपालकों ने भारी संख्या में पहुंचकर मेले का लाभ उठाया। शिविर के दौरान पशु चिकित्सकों व विशेषज्ञों द्वारा कुल 1456 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें 312 बड़े पशु व 1144 छोटे पशु शामिल रहे। मवेशियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए मौके पर ही 16 पशुओं का बंध्याकरण, 24 का गर्भ परीक्षण तथा 6 पशुओं की सामान्य चिकित्सा की गई। पशु

गौमाता को गुड़ खिलाते चिकित्सक।

पालकों को पशुओं की देखभाल से संबंधित टिप्स दिए गए। पशुपालकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से ग्रामीणांचल में पशुपालन से जुड़े लोगों को अपने मवेशियों की देखरेख व स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान में बड़ी मदद मिलती है। खखरेरू पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर के बारे में समीपवर्ती क्षेत्रों के पशुपालकों को पहले ही सूचना दे दी गई थी। जिसके चलते बड़ी संख्या में पशुपालक शिविर में पहुंचे। शिविर में डॉ. रमेश चंद्र व डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने पशुओं की स्वास्थ्य संबंधी जांच की। इस अवसर पर पशुधन प्रसार कार्यकर्ता अमित सिंह, नीर कुमार, धीरू कुमार, सत्यदेव पाल, विजय भान सिंह, राजेश कुमार, रोहित कुमार सहित तमाम स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment