Pages

▼

Thursday, November 12, 2026

डीएम व एआरटीओ से मिला बस मालिकों का प्रतिनिधिमंडल

प्राइवेट बस चालकों के उत्पीड़न व आर्थिक नुकसान की दर्ज कराई शिकायत

फतेहपुर, मो शमशाद । फतेहपुर-जहानाबाद वाया जोनिहां-सठिगवां-अमौली मार्ग पर संचालित प्राइवेट बस मालिकों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरूवार को जिला उद्योग व्यापार मंडल (पंजी0) के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे की अगुवई में जिलाधिकारी व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी से मिला और ज्ञापन सौंपकर प्राइवेट बस चालकों के उत्पीड़न व आर्थिक नुकसान की शिकायत दर्ज कराई। जिलाधिकारी व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में बस मालिकों ने बताया कि फतेहपुर-जहानाबाद वाया जोनिहां-सठिगवां व अमौली मार्ग पर डग्गामार वाहन व ई-रिक्शा भी संचालित होते हैं। जो प्राइवेट बस चालकों से सवारियां भरने को लेकर आए

डीएम से मिलकर बाहर आया प्राइवेट बस मालिकों का प्रतिनिधिमंडल।

दिन मारपीट व अभद्रता करते हैं। इनके संचालन से प्राइवेट बस मालिकों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। बस मालिकों ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार की गई लेकिन कोई कारगर कदम नहीं उठाए गए। बताया कि छोटे डग्गामार वाहन किसी भी नियम का पालन नहीं करते हैं। जिलाधिकारी ने नियमित कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया। बस मालिकांे को एआरटीओ ने भी आश्वासन दिया कि शिकायत पर जांच कराई जाएगी। इस मौके पर मुन्ना सिंह गौर, दिनेश प्रसाद, संतोष मिश्रा, मनोज तिवारी, रानू वर्मा, रामवीर यादव, राम प्रकाश निषाद, सुरेन्द्र तिवारी, अंकुर तिवारी, विकास अवस्थी आदि बस मालिक मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment