बांदा, के एस दुबे । गुरुवार सुबह नए पुल पुल पर सड़क पर दौड़ती कार अचानक धू-धूकर जल उठी। कार सवार दंपति दरवाजा खोलकर बाहर निकले। मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, कार राख हो गई। घटना की वजह से पुल पर काफी देर तक वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। आवागमन भी ठप रहा। फौरी तौर पर शार्ट सर्किट से कार में आग लगने की वजह बताई जा रही है।
झांसी के झोकन बाग मोहल्ला निवासी पंकज यादव गुरुवार को सुबह निजी कार से जिला मुख्यालय स्थित डायट में पत्नी निशा की शिक्षक भर्ती काउंसलिंग कराने के आए थे। साथ में छह वर्षीय पुत्र दर्श भी था। काउंसलिंग कराने के
![]() |
| ओवरब्रिज में धू-धूकर जलती कार |
बाद वह अपनी कार से जजी चैराहा स्थित नए रेलवे पुल पर किसी काम से आ रहे थे। बीच पुल पर अचानक कार के पिछले हिस्से में धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में कार के पिछले हिस्से में आग की लपटों को देखकर कार सवार दंपत्ति में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मासूम पुत्र के साथ दंपत्ति कार से बाहर उतरे और अपनी जान बचाई। थोड़ी ही देर में आग की लपटों में पूरी कार घिर गई। कार को आग की लपटों से घिरा देख पुल पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुल पर आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग बुझा पाए। इस दौरान कार पूरी तरह से जल गई। गनीमत रही कि कार में सवार लोग आग की चपेट में नहीं आए। दमकल कर्मियों के मुताबिक प्रथम दृष्टया कार में आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है।


No comments:
Post a Comment