बाइस अप्रैल को आयोजन स्थल से निकलेगी शोभा यात्रा
फतेहपुर, शमशाद खान । आगामी बाइस अप्रैल को परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर ब्राह्मण चेतना सेवा संस्थान के होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जानकारी देते हुए संस्थान के अध्यक्ष ने बताया कि तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। सभी को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। बाइस अप्रैल को आयोजन स्थल से भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी। संस्थान के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि सभी कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां बांट दी है। मंच का संचालन अनुराग मिश्रा, भंडारे की व्यवस्था राजेंद्र त्रिवेदी, शिवाकांत दीक्षित, डीपी
![]() |
पत्रकारों को जानकारी देते संस्थान के पदाधिकारी। |
दुबे व शोभा यात्रा की जिम्मेदारी विनय तिवारी, शिवाकांत तिवारी, अनिल तिवारी, सुरेश शुक्ला, सुधाकर अवस्थी एवं प्रांगण व्यवस्था नगर अध्यक्ष वीके शुक्ला को सौंपते हुए अनुराग त्रिपाठी को वाहन के सुचारू संचालन के लिए नियुक्त किया है। शोभा यात्रा एवं आयोजन से संबंधित जानकारी देते हुए डीपी दुबे ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हो चुकी हैं। शोभा यात्रा बाइस अप्रैल को प्रातः आठ बजे आयोजन स्थल से प्रारंभ होकर वर्मा चौराहा, आईटीआई रोड, पटेलनगर चौराहा, इस्माइलगंज, हरिहरगंज होते हुए आयोजन स्थल कमल किशोर तिवारी के हाता कलक्टरगंज में समाप्त होगी। इसके उपरान्त परशुराम का संबोधन होगा। तत्पश्चात भंडारा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। उन्होने सभी का आहवान किया कि परशुराम जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर पुण्य लाभ कमाएं। इस मौके पर शिवाकांत दीक्षित भी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment