अपर पुलिस अधीक्षक ने सोशल मीडिया सेल का किया निरीक्षण
फाइलों, रजिस्टरों का बारीकी के साथ अवलोकन भी किया
बांदा, के एस दुबे । अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने रविवार को पुलिस कार्यालय में स्थापित सोशल मीडिया सेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फाइलों, रजिस्टरों को चेक किया। इसके साथ ही एएसपी ने सोशल मीडिया सेल को निर्देशित किया कि जनपद के पत्रकार बंधुओं से बेहतर समन्वय स्थापित करें। अपर पुलिस अधीक्षक श्री मिश्र ने रविवार को पुलिस कार्यालय में स्थापित सोशल मीडिया सेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गार्ड फाइल, कार्यालय में बने रजिस्टरों का अवलोकन कर उन्हे अद्यावधिक करने के निर्देश दिए गए। अपर
![]() |
| सोशल मीडिया सेल का निरीक्षण करते एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र |
पुलिस अधीक्षक द्वारा मीडिया सेल कर्मियों को जनपद के पत्रकार बन्धुओं से बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर 24 घण्टे निगरानी करते हुए भ्रामक खबरों के तत्काल खंडन के निर्देश दिए। आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश भी एएसपी ने दिए। सोशल मीडिया पर चलने वाली खबरों पर त्वरित रिप्लाई देने के भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर अंबुजा त्रिवेदी भी उपस्थित रहीं।


No comments:
Post a Comment