यातायात नियमों के बारे में लोगों को किया जागरूक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 27, 2023

यातायात नियमों के बारे में लोगों को किया जागरूक

महाराणा प्रताप चौराहे पर वाहन चालकों को रोका गया 

बिना हेलमेट वाहन चालकों को वितरित किए गए हेलमेट 

बांदा, के एस दुबे । यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए महाराणा प्रताप चौराहे पर बुधवार को पुलिस ने वाहन चालकों को रोका। दोपहिया वाहन चला रहे चालकों को पुष्प देकर हेलमेट वितरित किए गए। इसके साथ ही यातायात नियमों से संबंधित जानकारियां भी दी गईं। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा आम जनमानस को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता लाये जाने व यातायात नियमों के पालन किये जाने के लिए चलाये जा रहे अभियान सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र

बिना हेलमेट वाहन चालक को समझाते एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र

द्वारा सिविल लाइन महाराणा प्रताप चौराहे पर लोगों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रुप से करने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे चालकों को पुष्प देकर निशुल्क हेलमेट वितरित किया गया। इस दौरान आरटीओ अनिल कुमार सिंह, पीटीओ रामसुमेर यादव, प्रभारी यातायात उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages