मवई और कनवारा में वितरित की गई कूड़ा बाल्टी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 5, 2023

मवई और कनवारा में वितरित की गई कूड़ा बाल्टी

कूड़ा एकत्रीकरण गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

विधायक ने कनवारा के मजरा टिकरी गौशाला का किया निरीक्षण

बांदा, के एस दुबे । सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी द्वारा विकास खण्ड बडोखर खुर्द के ग्राम मवई और कनवारा मंे स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत कूडा बाल्टी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रामवासियों को सदर विधायक और ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू द्वारा कूडेदानों का वितरण किया गया। भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह के साथ कूडा एकत्रीकरण गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर गांव में रवाना किया।

कूड़ा गाड़ी को हरी झंडी दिखाते विधायक प्रकाश द्विवेदी व अन्य

सदर विधायक द्वारा समस्त ग्रामवासियों से अपील की गई की वह सभी अपने-अपने घरों से निकलने वाला कूड़ा इन्ही कूडे़दानों में डालें तथा पूरे गांव का कचड़ा कूड़ा गाड़ी के माध्यम से आरआरसी सेन्टर में एकत्रित किया जाएगा। इससे गांव मंे स्वच्छता कायम रहेगी एवं ग्रामवासियों को कचरे के प्रदूषण से होने वाली बीमारियों से भी सुरक्षित रखा जा सकेगा। कार्यक्रम के बाद सदर विधायक द्वारा बडोखर खुर्द ब्लाक के ग्राम पंचायत कनवारा के
गौशाला का निरीक्षण करने जाते विधायक व अन्य

मजरा टिकरी में वृहद गौशाला का निरीक्षण किया। जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओें को सुनकर त्वरित निराकरण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। इस आवसर में भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह, बडोखर खुर्द ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, कनवारा प्रधान आशीष, मवई प्रधान संतराम, मवई पूर्व प्रधान पट्टीदार सिंह, डीडीओ रमाशंकर, कल्लू बाजपेई, महेश दीक्षित सहित मण्डल के सभी कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages