गोरखपुर के अजय को हरा कर फतेहपुर के श्रीराम विजयी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 6, 2023

गोरखपुर के अजय को हरा कर फतेहपुर के श्रीराम विजयी

महिला पहलवान खुशी बनारस ने नेपाल की नमृता को हराया

फतेहपुर, मो. शमशाद । सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बेती सदात गांव में लगभग 40 वर्षों से लगातार एक विशाल दंगल का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक  वर्ष की भांति इस बार भी हजारों की संख्या में दंगल देखने के लिए भीड़ उमड़ी। फतेहपुर जनपद के अलावा गैर जनपदों के पहलवानों ने अपने-अपने दावपेंच दिखाये। बरसात होने के बाद भी दंगल देखने वालों की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार ने कुश्ती की पहली जोड़ी गठवारा से बब्लू और रूड़की से जावेद गनी को हाथ मिलाकर शुरू करवाई। जिसमें दोनों पहलवानों की कुश्ती बराबर में हुई। साडा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नदीम उद्दीन (पप्पू) ने अंकित हरियाणा और जावेद गनी जम्मू के हाथ मिलाकर कुश्ती शुरू करवाई। जिसमें जावेद गनी जम्मू विजयी हुए। लतीफपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अश्वनी सिंह ने सूरज हरियाणा एवं काली रूड़की के पहलवानों का हाथ मिलवा कर कुश्ती शुरू करवाई। जिसमें रूड़की के

पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती की शुरूआत कराते अतिथि।

पहलवान काली विजयी हुए। प्रधान महमदपुर नेवादा रज्जू यादव एवं कमेटी अध्यक्ष सिराजउद्दीन हसन ने अजय राजस्थान और देवा थापा नेपाल की जोड़ी को हाथ मिलाकर शुरू करवाई। जिसमें देवा थापा विजयी हुए। वहीं महिला जोड़ी में खुशी बनारस और नमृता नेपाल के बीच बहुत ही जबरदस्त प्रदर्शन हुआ। काफी देर के बाद महिला कुश्ती एक दूसरे को पटकनी देने के लिए प्रयास करते हुए खुशी बनारस विजयी हुई। कोषाध्यक्ष रामू ने अयोध्या से बाबा लारी और पंजाब से बिटृल की जोड़ी को हाथ मिलाकर शुरू करवाई। जिसमें बाबा लारी विजयी हुए। पूर्व ग्राम प्रधान राम बली ने फतेहपुर से श्रीराम और अजय गोरखपुर के बीच जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए फतेहपुर के श्रीराम पहलवान विजयी हुए। दंगल का संचालन राजभवन मिश्रा लमेहटा ने किया। इस मौके पर हसनापुर प्रधान सोनू सिंह, अब्बदूल्लापुर घूरी शौरभ सिंह, बेती सदात ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि साडा नदीम उद्दीन (पप्पू), कमेटी अध्यक्ष सिराजउद्दीन हसन, कोषाध्यक्ष रामू सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages