गांव-गांव बैठकों का करें आयोजन, लोगों को करें जागरूक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 5, 2023

गांव-गांव बैठकों का करें आयोजन, लोगों को करें जागरूक

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक का हुआ आयोजन

तिंदवारी, के एस दुबे । सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन अनुसार सपा की मासिक बैठक का आयोजन विधानसभा तिंदवारी में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्य सभा सांसद व पूर्व मंत्री विशंभर निषाद मौजूद रहे। विधानसभा के सेक्टर प्रभारी एवं बूथ अध्यक्षों की अतिरिक्त सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्री निषाद ने बूथ मजबूत करने व समाजवादी पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारी को गांवो में बैठक आयोजित करने के लिए प्रेरित किया तथा सरकार की संविधान खत्म करने की मंशा को नाश्ते नाबूत करने का आवाहन किया। इन्होंने कहा कि आम जनमानस गरीबी भुखमरी व अन्ना जानवरों से परेशान है

बैठक को संबोधित करते सपा पदाधिकारी

अपराध अपनी चरण पर है और सरकार लीपा पोती करने का काम कर रही है। माननीय इंद्रजीत यादव सदस्य जिला पंचायत ने की सरकार की नीतियों का आलोचना करते हुए कहा कि सरकार हिंदू मुस्लिम हुआ धर्म के नाम पर लड़ने का काम करती है बैठक में  शिवदयाल सिंह पटेल शिवनायक यादव युधिष्ठिर सिंह राम प्रकाश निषाद शारदा यादव रामदयाल साहू बुद्धि विलास रंजन यादव रामबाबू यादव नत्थू यादव अवधेश सिंह राम के पास शिवहरे जगदीश सिंह आदि लोग मौजूद रहे सभा के समापन की घोषणा बैठक की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा तिंदवारी अध्यक्ष पतराखन निषाद ने की।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages