डीएपी खाद किल्लत पर भाकियू टिकैत गुट ने जताई नाराजगी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, October 25, 2024

डीएपी खाद किल्लत पर भाकियू टिकैत गुट ने जताई नाराजगी

नहर कालोनी में पंचायत कर किसानों की समस्याओं पर की चर्चा 

फतेहपुर, मो. शमशाद । भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की एक पंचायत नहर कालोनी प्रांगण में आयोजित हुई। जिसमें डीएपी खाद किल्लत पर उपस्थित पदाधिकारियों व किसानों ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मध्यांचल जोन के ज्ञान सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव रामदत्त मिश्रा ने शिरकत की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिले में डीएपी खाद की किल्लत है। इस समय गेहूं की बुआई का समय है। इसलिए डीएपी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। पिछैती बरसात होने के कारण किसानों की धान की फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो गई है। लेखपालों से सर्वे कराकर फसलों के नुकसान की भरपाई हेतु मुआवजा दिलाया जाए। सरकारी धान क्रय केंद्रों का संचालन शुरू कराया जाए तथा किसानों का धान खरीदा जाए। दलालों का क्रय केंद्रों से दूर रखा जाए। किसानों को आलू एवं फसलों की बीज जैसे चना, सरसों, मटर, गेहूं आदि बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सरकारी छूट का लाभ दिलाया जाए। प्रधानों को निर्देशित किया जाए कि किसानों को धान की पराली उठवाकर गौशालाओं में भिजवाने का कार्य करें। नहीं तो किसान पराली जलाने के लिए बाध्य होगा। पंचायत में जिलाध्यक्ष अशोक उत्तम, मध्य जोन सचिव जय कुमार पांडेय, राम सहाय पटेल, मधुसूदन तिवारी, राम आसरे, अनिल पटेल, शिव बाबू, कंचन सिंह, मीना सिंह, लक्ष्मी सिंह, रिंकी जायसवाल, राहुल उमराव, संजय सिंह, श्याम बाबू सिंह, राजेश सिंह, राजू पटेल, मुशीर अहमद भी मौजूद रहे। 

नहर कालोनी में पंचायत करते भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारी।

भाकियू की महिला जिलाध्यक्ष बनीं ममता

फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की महिला प्रदेश अध्यक्ष बबली त्यागी ने संगठन मजबूती के उद्देश्य से पश्चिम बिंदकी के पैगंबरपुर निवासी ममता गुप्ता पत्नी सुरेश कुमार को महिला विंग का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। उन्होने अपेक्षा की है कि महात्मा टिकैत की नीतियों व कार्यक्रम आदि का प्रचार-प्रसार कर संगठन को मजबूती प्रदान करें। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages