दिल्ली वि.स. एवं मिल्कीपुर उपचुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, February 8, 2025

दिल्ली वि.स. एवं मिल्कीपुर उपचुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न

कानपुर, प्रदीप शर्मा - दिल्ली विधानसभा एवं अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा के उपचुनाव में जीत की खुशी में शनिवार को भाजपाईयों ने केशव नगर स्थित भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी की। दिल्ली में भाजपा ने सभी समीकारणों को ध्वस्त करते हुए पार्टी के 27 वर्षों के वनवास को खत्म कर इस बार विधानसभा चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह को माला पहनाकर जीत की बधाई दी। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने भी मिठाई खिलाकर पार्टी कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि दिल्ली में 27 वर्षों से जो आपदा छाई थी उससे दिल्ली की जनता को मुक्ति मिल गई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने केजरीवाल की पोल खोलते हुए इस बार भाजपा को प्रचंड बहुमत का जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा,


महाराष्ट्र दिल्ली और मिल्कीपुर की जनता ने इंडी गठबंधन को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया है। दिल्ली की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास की जीत है। दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि दिल्ली एवं मिल्कीपुर चुनाव की जीत विकसित भारत की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित है। यह जीत पीएम नरेंद्र मोदी की लोक-कल्याणकारी नीतियों , उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व और डबल इंजन की भाजपा सरकार की शक्ति पर दिल्ली और मिल्कीपुर की जनता-जनार्दन के विश्वास की मुहर है। इस अवसर पर विधायक महेश त्रिवेदी,अरुण पाठक, पूनम द्विवेदी, कौशल किशोर दीक्षित, रघुनंदन भदौरिया,  अनीता गुप्ता, जय प्रकाश कुशवाहा, विनोद मिश्रा, मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी, पार्षद डॉ अखिलेश बाजपेई,  जितेंद्र सचान, गणेश शुक्ला, राजन चौहान, अर्जुन बेरिया , शिवपूजन सविता,  अनीता  त्रिपाठी, संजीव बेरी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages