जोर शोर से लगे प्रशासन मुर्दाबाद के नारे
दी बडे अनशन की चेतावनी
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । ग्रामोदय विश्वविद्यालय के संयुक्त कर्मचारी मोर्चा संघ ने मंगलवार को विश्वविद्यालय गेट पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया व प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। विश्वविद्यालय प्रशासन की उदासीनता व कर्मचारियों की लंबित पेंशन, वेतन, और पीएफ की मांगों को लेकर कर्मचारियों ने आक्रोश व्यक्त किया। जिसमे कर्मचारी व शिक्षक विश्वविद्यालय परिसर में दोपहर 01 बजे से 02 बजे तक प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को जोर-शोर से उठाते रहे। संघ के नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर विश्वविद्यालय प्रशासन ने मांगों का निराकरण नहीं किया, तो 11 फरवरी तक यह प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा। इसके बाद, 12 फरवरी से कर्मचारियों ने क्रमिक अनशन, कार्य बंद कर तालाबंदी करने की घोषणा की है। संघ का कहना है कि जब तक पेंशन, वेतन व
धरना-प्रदर्शन करते विश्वविद्यालय कर्मचारी |
पीएफ जैसी बुनियादी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, उनका संघर्ष जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन में विश्वविद्यालय के कर्मचारी व शिक्षक बड़ी संख्या में मौजूद थे, जिन्होंने मिलकर प्रशासन के खिलाफ एकजुट होकर आक्रोश व्यक्त किया। कर्मचारियों का कहना है कि लंबित मांगों के संबंध में प्रशासन से कोई भी स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है, जिससे उनकी समस्याएं और बढ़ती जा रही हैं। आंदोलन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अब तक कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन कर्मचारियों के आक्रोश को देखकर यह साफ है कि यह संघर्ष अब एक बड़े आंदोलन का रूप लेने जा रहा है।
No comments:
Post a Comment