देश के निर्माण में शिक्षकों की महती भूमिका : नरेश उत्तम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, February 25, 2025

देश के निर्माण में शिक्षकों की महती भूमिका : नरेश उत्तम

विद्यालय के वार्षिकोत्सव में बच्चों की प्रस्तुति से मंत्र मुग्ध हुए सांसद

फतेहपुर, मो. शमशाद । शिक्षक समाज को आइना दिखाते हैं। वे नव निर्माण की रीढ़ हैं। उनके बिना विकसित भारत की कल्पना साकार नहीं हो सकती है। देश के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह बात जिले के सांसद नरेश उत्तम पटेल ने विद्यालय के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कही। उन्होंने कहा कि जीवन में सबसे जरूरी है शिक्षा। शिक्षा के बिना हम किसी भी क्षेत्र में प्रगति नहीं कर सकते। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों में चेतना का विकास होता है। श्री उत्तम हुसैनगंज क्षेत्र के एमएआर इंग्लिश मीडियम स्कूल के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। जहां विद्यालय परिवार की ओर से उनका शानदार स्वागत किया गया। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम से सांसद बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण शिक्षा पर सरकार की योजनाएं जमीन पर नहीं दिखाई दे रहीं हैं। उन्होंने छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों को सराहा।

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।

सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव एडवोकेट ने बेहतर शिक्षा पर जोर दिया। इसके लिए शिक्षकों को मनोयोग से शिक्षण कार्य करने का अनुरोध किया ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी बड़े स्कूलों के बच्चों की तरह जीवन में सफल हो सकें। ग्रामीण क्षेत्र में खुला यह विद्यालय मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम का संचालन फहद सलमान ने किया। प्रबंधक शीबा जाफरी ने श्री उत्तम को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ भिटौरा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश कुमार यादव ने कहा कि यह विद्यालय अंग्रेजी शिक्षा के लिए बेहतर स्थान है। यहां शिक्षक पूर्ण मनोयोग से बेहतर  तालीम दे रहे हैं। विद्यालय के शिक्षकों रचना, पूजा, रुचि देवी, रुखसाना, सानिया, तैयबा ने भी अपने विचार रखे। आभार मलखान ने व्यक्त किया। टेक्नोलॉजी ड्रामा जनार्दन, अनुज कुमार, सारा बानो, कीर्ति देवी, दयानंद, इरशाद, नावेद अहमद ने प्रस्तुत किया। आजकल सारे लोग फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, गूगल में लगे रहते हैं। बच्चे पढ़ाई पर ध्यान नहीं देते। क्लीन इंडिया नाटक के माध्यम से साफ सफाई का बच्चों ने संदेश दिया। कार्यक्रम में रिदिमा, दिव्यांशी, आलोक कुमार, अरुण कुमार, शिव कुमार, इरम बानो, संजना, गुलिस्ता बानो, अंशिका, राज, विजय, जनार्दन आदि ने भाग लिया। वंदे मातरम गीत को दयानंद, अमर, योगेंद्र, प्रदीप, संदीप, देवा, कृष्णा ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। स्वागत गीत रिदिया निर्मल, इरम बानो, आलोक कुमार, विजय कुमार ने प्रस्तुत किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages