आजादी की यादों को ताजा कर देते हैं स्वतंत्रता सेनानी परिवार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, February 16, 2025

आजादी की यादों को ताजा कर देते हैं स्वतंत्रता सेनानी परिवार

रांची में आयोजित बैठक कर फांसी पर लटकाए गए क्रांतिकारियों को परिवारों ने दी श्रद्धांजलि

बांदा, के एस दुबे - अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महा परिषद की चौथी बैठक झारखंड की राजधानी रांची में संपन्न हुई ।बैठक में सर्वप्रथम अनेक प्रांतो से आए हुए पदाधिकारीयों ने शहीद स्थल कदंब के वृक्ष के समीप जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए,जहां 1857 में सैकड़ों सपूतों को अंग्रेजों ने पेड़ पर लटकाकर फांसी दी थी।तत्पश्चात सभी शहीद क्रांतिकारियों को नमन कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए ध्वजारोहण करते हु हीए देश के लिए मर मिटने वाले अमर सपूतों को याद किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री दीपिका पांडे  ने कहा देश के लिए समर्पित रहे स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को वह नमन करती हैं। जो देश के स्वतंत्रता

आंदोलन की यादों को आज भी ताजा कर देते है। कार्यक्रम में परिषद के  राष्ट्रीय संयोजक हरिराम गुप्ता उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामकुमार स्वतंत्र प्रदेश महामंत्री डॉक्टर संजय द्विवेदी दनादन बांदा ,प्रदेश कोऑर्डिनेटर गिरजा शंकर राय चित्रकूटधाम मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट झांसी मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह बुंदेला शामिल हुए इसके अतिरिक्त अनेक प्रांतों से आए हुए सेनानी व उत्तराधिकारी उक्त बैठक में शामिल हुए,स्वतंत्रता सेनानी परिवार परिषद ने एक जुट होकर समर्पण की भावना से देश की संपन्नता व देश की प्रगति के लिए कार्य करते रहने पर बल दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages