यज्ञ में आहुतियां देने के बाद भंडारे में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
फतेहपुर, मो. शमशाद । विश्व शांति एवं महाकुंभ निर्विघ्न संपन्न होने के लिए गंगा बचाओ सेवा समिति के तत्वाधान में गायत्री परिवार ने पांच कुंडीय महायज्ञ कराया। लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज पनी में गायत्री परिवार के पांच कुंडीय महायज्ञ में लोगों ने आहुति डालकर विश्व शांति एवं महाकुंभ निर्विघ्न संपन्न होने के लिए यज्ञ देवता से प्रार्थना की। भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल एवं जेल पर्यवेक्षक विपिन बिहारी शरण ने गायत्री परिवार के पंच कुंडी महायज्ञ में विश्व शांति एवं महाकुंभ निर्विघ्न संपन्न करने के लिए यज्ञशाला में आहुतियां दीं। जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। गायत्री परिवार की बहनों द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया गया स इसके बाद भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। गायत्री परिवार के डॉ. आरपी दीक्षित ने यज्ञ में प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन धर्म यज्ञ का विशेष महत्व है। यज्ञ हमारी प्राचीन संस्कृति के संवाहक हैं। यज्ञ के माध्यम से
![]() |
यज्ञ में आहुतियां देते गायत्री परिवार के लोग। |
पर्यावरण भी संरक्षित होता है। यज्ञ में प्रयुक्त हवन सामग्री में विभिन्न प्रकार की जड़ी बूटियां तथा देशी घी सहित तमाम प्रकार की सामग्री प्रयोग की जाती है। जो प्रत्येक मानव के लिए हितकर है। गायत्री परिवार के गिरधारी लाल गुप्ता ने कहा कि यज्ञ पर्यावरण को संरक्षित रखने के उद्देश्य से विलुप्त हो रही यज्ञ परंपरा को जीवित रखने के लिए हम सभी को अपने परिवार में संपन्न होने वाले कार्यक्रमों में यज्ञ को भी एक हिस्सा बनना होगा। तभी यज्ञ परंपरा आगे बढ़ सकेगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, जिला मंत्री मनोज मिश्रा, नमामि गंगे संयोजक शैलेंद्र शरण सिंपल वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद कुमार गुप्त, जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल, व्यापार मंडल जिला प्रभारी संजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी, राधेश्याम हयारण, आशा त्रिपाठी, सुनीता गुप्ता, रोलिका शरन, उपासना शरन, वेद प्रकाश गुप्ता, आदित्य श्रीवास्तव एडवोकेट सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य अमिताभ बिहारी शरन भी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment