छात्रावास के लिए खरीदी गई जमीन, किया गया भूमि पूजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, March 23, 2025

छात्रावास के लिए खरीदी गई जमीन, किया गया भूमि पूजन

शहर के कनवारा रोड में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने आयेाजित किया कार्यक्रम

बांदा, सुखेन्द्र अग्रहरि । शहर के कनवारा रोड में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने छात्रावास निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। पदाधिकारियों ने बताया कि सभी के सहयेाग से छात्रावास के लिए जमीन खरीदी गई है। अब इसका निर्माण करया जाएगा। भूमि पूजन के दौरान सहयोग राशि और खर्च का ब्योरा भी प्रस्तुत किया गया। एक-एक बुकलेट भी पदाधिकारियों को दी गई। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने प्रस्तावित साधन विहीन, सुविधाविहीन, प्रतिभावान छात्रों के लिए छात्रावास के निर्माण के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। ज्ञात हो कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्य कर्ताओं द्वारा जनवरी 2024 से छात्रावास के लिए भूमि क्रय करने के लिए क्षत्रिय समाज के बीच पहुंच कर लगातार शारीरिक, मानसिक व आर्थिक सहयोग की मांग कर उनको इस पुनीत कार्य में वैचारिक रूप से जोड़ा जा रहा था, परिणाम स्वरूप समाज के जागरूक बन्धुओं ने छोटी से छोटी व

कनवारा रोड में छात्रावास निर्माण के लिए भूमि पूजन करते पदाधिकारी।

बड़ी से बड़ी धनराशि का सहयोग करके छात्रावास के लिए भूमि क्रय करके प्रथम चरण पूरा किया है। अब इसके निर्माण हेतु आज भूमि पूजन के साथ दूसरे चरण चरण का कार्य प्रारंभ किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने क्षत्रिय बंधुओं को तिलक लगाकर व गले में शौर्य पटका डालकर उनका अभिनंदन व सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए रमजोर सिंह चंदेल (संरक्षक) ने अब तक प्राप्त सम्पूर्ण सहयोग राशि एवं उसके व्यय विवरण के लिए शान्ति भूषण सिंह गौतम (पचनेही) महासचिव को आमंत्रित किया। उन्होंने सहयोग राशि और खर्च का ब्योरा प्रस्तुत किया। इसके साथ ही बुकलेट भी सभी को वितरित की गई। पदाधिकारियों से सुझाव भी लिए गए। कार्यक्रम को डाॅ. देव सिंह हमीरपुर, रणवीर सिंह चौहान, भानु प्रताप सिसौदिया, विश्वनाथ राघवजी, अधिवक्ता रामस्वरूप सिंह, अशोक सिंह गौर, हरिनारायण सिंह दाऊ, उमाशंकर सिंह कछवाह, पूर्व कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह, दिलीप सिंह महोखर, यूपी सिंह प्रदेश सचिव, बीएम सिंह गौतम, पूर्व विधायक दलजीत सिंह, शिवकुमार सिंह तोमर, उदयभान सिंह मौदहा, आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अध्यक्ष राम सिंह कछवाह (सिंधन कला) ने सभ का आभार जताया। इस दौरान राम नरेश सिंह कछवाह (उपाध्यक्ष), रामनरेश सिंह चौहान, रामजियावन सिंह गौतम, बालेन्द्र सिंह गौतम (उपाध्यक्ष), बालेन्द्र सिंह गौर (युवा महासचिव), प्रेम कुमार सिंह, पीके सिंह (मीडिया प्रभारी), शिवमोहन सिंह (महोखर), शिवशरण सिंह, भूपेन्द्र सिंह गौतम, रणजीत सिंह (उपाध्यक्ष), बलराम सिंह (बसहरी) उपाध्यक्ष, धीरेन्द्र सिंह गौर (कोषाध्यक्ष) पिपरहरी, रोहित सिंह कछवाह, मनरुप सिंह परिहार, धनंजय सिंह कछवाह, राजेश सिंह (पचनेही), अध्यक्ष बड़ोखर ब्लाक, बसंत सिंह कछवाह, संबल सिंह (पूर्व क्रीड़ा अधिकारी), अभिषेक सिंह, अटल सिंह परिहार, बृजेश कुमार सिंह (बेंदा प्रधान), बृजेश सिंह (एडवोकेट), कुंवर बहादुर सिंह परिहार, जीतेन्द्र सिंह सेंगर,रोशन सिंह,धीर सिंह सेंगर, रिंकू तोमर, दीपू सिंह, विवेक सिंह नाना टेंडर, राहुल सिंह गुड्डू, धीरेन्द्र सिंह प्रधान महोखर, रामकिशोर सिंह पट्टीदार, दिनेश सिंह पचनेही आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages