सामाजिक न्याय की नई आवाजः सीबी सिंह बने केंद्रीय निगरानी समिति के जिला कोऑर्डिनेटर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, March 31, 2025

सामाजिक न्याय की नई आवाजः सीबी सिंह बने केंद्रीय निगरानी समिति के जिला कोऑर्डिनेटर

वीरांगना अवंतीबाई लोधी उत्थान समिति ने किया स्वागत

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने एक बड़ा कदम उठाते हुए चित्रकूट जिले के सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक सीबी सिंह को केंद्रीय निगरानी समिति का जिला कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके समाजसेवा के प्रति समर्पण, न्यायप्रियता और प्रशासनिक कार्यों में अनुभव को देखते हुए की गई है। इस उपलब्धि पर अमर शहीद वीरांगना अवंतीबाई लोधी उत्थान समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया। केंद्रीय निगरानी समिति के सदस्य रवींद्र प्रधान के भेजे आधिकारिक पत्र में कहा गया कि सीबी सिंह को समाज के वंचित वर्ग, सफाई कर्मचारियों और जरूरतमंदों के अधिकारों की रक्षा के लिए नियुक्त किया गया है। उनके कार्यों का मुख्य उद्देश्य दीन-दुखियों की मदद करना, भ्रष्टाचार पर नजर रखना और पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं

सीबी सिंह को सम्मानित करते समिति सदस्य

का लाभ दिलवाना रहेगा। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि सीबी सिंह की सक्रियता से समाज में न्याय और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा। इस नियुक्ति की जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन को भी भेजी गई है। सीबी सिंह की इस उपलब्धि पर अमर शहीद वीरांगना अवंतीबाई लोधी उत्थान समिति के सदस्यों ने उनका फूल-मालाओं और अभिनंदन पत्र देकर स्वागत किया। इसमें समिति के जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद राजपूत, कोषाध्यक्ष हजारी प्रसाद राजपूत, महामंत्री एवं पूर्व बैंक प्रबंधक ईश्वरी प्रसाद राजपूत, देवीदयाल, दिनेश कुमार राजपूत, शंकरदयाल राजपूत, जानकीशरण समेत अन्य मौजूद रहे।  


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages