मुठभेड़ में इनामिया अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा, गोली लगी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 29, 2025

मुठभेड़ में इनामिया अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा, गोली लगी

अभियुक्त के पास से तमंचा और कारतूस बरामद

गोवध मामले में वांछित था पकड़ा गया आरोपी

बांदा, के एस दुबे । एसओजी और मटौंध थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान गोवध में वांछित 25 हजार रुपये के इनामियां अभियुक्त को धर दबोचा। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। मुठभेड़ के दौरान आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा चलाई गई गोली अभियुक्त के पैर में लगी, सका उपचार कराया गया। बुधवर की रात थाना मटौंध व एसओजी पुलिस टीम द्वारा गौरिहार-छतरपुर रोड पर आलमखोड मोड थाना मटौंध के पास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार में एक व्यक्ति गौरिहार एमपी बॉर्डर की तरफ से मटौंध की ओर आते हुए दिखा, जिसमें पुलिस को चेकिंग करता हुआ देखकर कार मोड़ कर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा व्यक्ति को संदिग्ध मानकर पीछा किया गया तो व्यक्ति ने पुलिस को जान से

घायल अभियुक्त को ले जाते पुलिस कर्मी।

मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर किया। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उस पर मध्य प्रदेश ओर उत्तर प्रदेश पशु क्रुरता व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी जैसे आधा दर्जन मामले पंजीकृत हैं। अभियुक्त द्वारा थाना मटौंध पर गोवध के मामले में पंजीकृत अभियोग में वांछित था। पकड़े गए अभियुक्तने अपना नाम फैजान पुत्र असलम खान निवासी ग्राम नजीराबाद रघुराज नगर थाना सिटी कोतवाली जनपद सतना मप्र बताया है। पकड़ने वाली टीम में एसओजी और पुलिस शामिल रही।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages