मरीजों को नहीं मिल रहा उचित उपचार, डीएम से फरियाद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 29, 2025

मरीजों को नहीं मिल रहा उचित उपचार, डीएम से फरियाद

कांग्रेस पदाधिकारियोंने विभिन्न मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

बांदा, के एस दुबे - जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में गुरुवार को प्रमुख मांगो को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जिला अधिकारी से मिला। मांग पत्र सौंपा मांग पत्र के माध्यम से जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मांग की कि जनपद के प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर पार्क चौराहा ब्रिज पुल सड़कें व सरकारी संस्थानों के नामकरण उनके नाम पर किए जाएं। 2 वर्तमान में तापमान को देखते हुए विद्युत विभाग की अंधाधुन कटौती जो कि जा रही है उसपर रोक लगाई जाए। तीन सरकारी चिकित्सालय जिला व महिला की वर्तमान में स्थिति अत्यन्त ही चिंताजनक है, दूरदराज से आए हुए मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है, जांच वा दवाएं बाहर से करवाने के लिए कहा जाता है, व तीमारदारों से कहा जाता है कि यहां बेड खाली नहीं हैं। आप इन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाएं। सरकारी डॉक्टर्स निजी नर्सिंग होम संचालित कर रहे हैं, जिसमें धन की काफी उगाही की जाती है इस पर नर्सिंग होम पर ठोस कार्यवाही की जाए। चार प्राइवेट स्कूल में एडमिशन शुरू हो चुके हैं, जहां

जिलाधिकारी को ज्ञापन देने आए कांग्रेस पदाधिकारी।

पर मनमानी फीस के साथ ही स्कूल से ही किताबें, बैग आदि सामग्रियां दी जा रही है। शिक्षा के नाम पर अभिभावकों से काफी अच्छे स्तर पर धन उगाही की जा रही है साथ ही सभी प्राइवेट स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू की जाएं। पूरे जनपद में लेखपाल एवं सचिव ग्राम विकास की योजनाओं में दिलचस्पी नहीं ले रहे है जनता अपने कार्यों के लिए परेशान हो रही है मात्र उनका उद्देश्य धन उगाही है जिसमें वह पूरी तरह लिप्त है इसमें अंकुश लगाया जाए। बुंदेलखंड का जनपद बांदा अति पिछड़ा जिला है एक्सप्रेस वे पर बने टोल टैक्स पर भारी धन की उगाही की जा रही है कम से कम शुल्क निर्धारित कर जनपद वासियों को राहत प्रदान की जाए एवं दोपहिया वाहनों को कर मुक्त किया जाए। शहर के मौहल्ला इंद्रा नगर में गेट नंबर एक के आस पास काफी संख्या में दुकानें बैंक जैसे संस्थान कार्यरत हैं, शौचालय की व्यवस्था न होने के कारण व्यापारियों एवं जनमानस को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है शौचालय का निर्माण कराया जाएं। जिलाधिकारी ने कांग्रेसियों को आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता संकटा प्रसाद त्रिपाठी, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष द्वारकेश सिंह यादव मंडेला, मोहम्मद इदरीश, डॉ संजय द्विवेदी दनादन, बलदेव वर्मा ऐडवोकेट, सत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages