मंडलायुक्त से मिले ग्रामीण, कंपोजिट शराब दुकान हटवाने की मांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 28, 2025

मंडलायुक्त से मिले ग्रामीण, कंपोजिट शराब दुकान हटवाने की मांग

पचनेही गांव के भुरेने पुरवा का मामला, कार्रवाई की मांग

बांदा, के एस दुबे । ब्लाक बड़ोखर खुर्द के ग्राम पचनेही के ग्रामीणों ने बुधवार को चित्रकूटधाम मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शराब की दुकान हटवाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने आयुक्त को दिए एक शिकायती पत्र में बताया है कि मोहल्ला भुरेने पुरवा की आबादी 50 घरों की है। उनके मोहल्ले में ही आर्यावर्त बैंक है। वहां श्रीचंद्र के आवासीय मकान के ठीक सामने गांव के ही एक व्यक्ति का मकान है। इस मकान में उनका कोई परिवार नहीं रहता है। गृहस्वामी ने अपने मकान में कंपोजिट शराब की दुकान, अग्रेजी शराब व बीयर खुलवा दी है। शराब की बिक्री की जा रही है। इससे पूर्व यह शराब की दुकान गांव के मॉडल स्कूल के पास खुली थी। ग्रामीणों के विरोध करने पर अवैधानिक तरीके से दुकान खोल ली। शराब की दुकान से करीब पचास मीअर की दूरी पर

मंडलायुक्त को शिकायती पत्र देने आए ग्रामीण।

आर्यावर्त बैंक है। शराब की दुकान के सामने से गांव के अंदर जाने व बैंक जाने का मुख्य मार्ग है। इसी मार्ग से स्कूल जाने का रास्ता है। यह गांव का व्यस्ततम आम रास्ता है, वहां से हमेशा आवागमन बना रहता है। 13 अप्रैल की रात करीब आठ से नौ बजे के बीच में एक व्यक्ति ने इस शराब की दुकान से शराब ली और एक घर में जबरन दरवाजा खुलवाकर शराब पीने के लिए पानी मांग रहा था, इससे औरतों और बच्चों ने असहज महसूस किया। ग्रामीणों ने मंडलायुक्त से इस शराब की दुकान को वहां से हटाकर अन्य जगह स्थानांतरित किए जाने की मांग की है। इस दौरान ग्रामीण रामचंद्र, प्रेमचंद्र, हरिश्चंद्र, रामचंद्र, रामानंद, दीलू, राजकुमार, सत्यनारायण, रामफल, मेड़ेलाल, कल्लू, शंकर, चंद्रपाल, सुरेंद्र, बाबूराम, शिवमोहन, कमतू, दादू, महेश, संदीप आदि ग्रामीण मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages