ईरिक्शा की चार बैटरी बरामद, दो युवक गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 28, 2025

ईरिक्शा की चार बैटरी बरामद, दो युवक गिरफ्तार

बांदा, के एस दुबे । थाना बबेरु पुलिस द्वारा ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचा व चोरी की चार बैटरी बरामद हुई हैं। बुधवार को थाना बबेरु पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है । कस्बा बबेरु के रहने वाले संतोष पुत्र श्यामपाल सिंह द्वारा 26 मई को थाना बबेरु पर सूचना दी कि 22 मई की रात्रि को अज्ञात लोगों द्वारा उसके ई-रिक्शा की बैटरी चोरी कर ली गई है, जिसके सम्बन्ध में थाना बबेरु पर अभियोग पंजीकृत करते हुए

पुलिस गिरफ्त में दोनो युवक और बरामद बैटरी

अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। बुधवार को थाना बबेरु पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों को नवीन मण्डी बबेरु के पिछले गेट के पास से गिरफ्तार किया गया मौके से चोरी की बैटरी व तलाशी में उनके कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए है। पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम राज सविता पुत्र शिवपूजन निवासी फौजी कॉलोनी कस्बा व थाना बबेरू, सोनू कुमार पुत्र इन्द्रजीत निवासी उमरी थाना बबेरु बताया है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी जयचंद्र सिंह, उप ररीक्षक रामेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल रजनीश कुमार, धर्मराज, निर्मल कुमार, सूर्यांश शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages