महिलाओं के आर्थिक सुधार हेतु निरंतर कार्य कर रही केंद्र व प्रदेश सरकार : राजेन्द्र - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 30, 2025

महिलाओं के आर्थिक सुधार हेतु निरंतर कार्य कर रही केंद्र व प्रदेश सरकार : राजेन्द्र

विधायक ने आजीविका संवर्धन में अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

पीएम व सीएम आवास योजना के पचास लाभार्थियों को दी आवास की चाबी

फतेहपुर, मो. शमशाद । सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिला सशक्तिकरण गोष्ठी का शुभारंभ जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल, जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, प्रशिक्षु आईएएस नौशीन ने दीप प्रज्जवलित कर किया। विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार समाज की आधी आबादी यानी महिलाओं के आर्थिक सुधार कैसे हो के लिए सरकार निरन्तर कार्य कर रही है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं घर से निकलकर समूह से जुड़कर अपनी आजीविका का संवर्धन कर रही है। जिसका परिणाम देखने को मिल रहा है। सरकार और प्रशासन सभी तरह के सुविधाएं मुहैया करा रहा है। बस जरूरत है तो वह अपनी इच्छा शक्ति को जाहिर कर अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी से करने की जिससे सफलता अवश्य मिलेगी। समूह के माध्यम से दीदियों को उद्यमी बनाए

लाभार्थी महिला को आवास की चाबी सौंपते विधायक व साथ में डीएम।

जाने का प्रयास किया जा रहा है। डीएम रविन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार के प्रयास के अलावा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं खुद प्रयास कर आगे बढ़ रही है क्योंकि स्वयं के प्रयास के बिना विकास करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक/सामाजिक रूप से सशक्तिकरण करना मुख्य उद्देश्य है इसके लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजीविका संवर्धन में पारंपरिक उत्पादों के अलावा नए उत्पादों पर ध्यान देना होगा जैसे कृषि के क्षेत्र में नए फैसले, लघु उद्योग के उत्पादन, कम्प्यूटर से जुड़ने की आवश्यकता है जिससे कि अपनी आजीविका को निरंतर बढ़ा सके। प्रत्येक ब्लॉक में महिलाओं द्वारा संचालित जन सेवा केन्द्र बनाया जा रहा है। सीडीओ ने बताया कि जनपद में कुल गठित स्वयं सहायता समूह 18006, कुल आच्छादित महिला सदस्य 191730, ग्राम संगठन 1445, संकुल स्तरीय संघ 52 हैं। जो महिलाओं के आर्थिक सामाजिक विकास हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनके कार्यों के प्रति उत्साहवर्धन व प्रोत्साहित भी किया, साथ ही संचालित योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने आजीविका संवर्धन में अच्छे कार्य किए व अपनी कहानी अपनी जुबानी में साझा किया। ब्लॉक असोथर की निर्मला देवी ने विद्युत सखी का कार्य करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 04.30 करोड़ का विद्युत बिल जमा कराकर 04 लाख अर्जित किए। ब्लॉक बहुआ की रेखरानी, दीप्ति आर्या ने मसाला उद्योग का संचालन कर सब्जी मसाला बनाकर अब तक 01.80 लाख की आमदनी प्राप्त की है। ब्लॉक धाता की गीता देवी बीसी सखी के रूप में कार्य करते हुए 28.22 करोड़ का ट्रांजेक्शन कर 8.24 लाख की आमदनी अर्जित की। ब्लॉक तेलियानी की कमला देवी ई-रिक्शा का संचालन एवं बैंक सखी का कार्य करते हुए 2.50 लाख की आमदनी प्राप्त की। सोमवती द्वारा माडल संकुल का संचालन का कार्य करते हुए सीएमटीसी एवं माडल संकुल का संचालन बेहतर ढंग से किया जा रहा है। ब्लॉक तेलियानी की सुनैना देवी, ब्लॉक मलवा की मंजू देवी ने फास्ट फूड का संचालन करते हुए 40 हजार की आमदनी अर्जित की है। सभी को विधायक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ब्लॉक हंसवा की सत्या व छेद्दी देवी को रिवॉल्विंग फंड (आरएफ) 4080000, ब्लॉक तेलियानी की सुषमा, पुष्पा देवी को सामुदायिक निवेश निधि (सीआईएफ) 82950000 एवं ब्लॉक तेलियानी की सोमवती, शारदा देवी को बैंक क्रेडिट (सीसीएल) लिंकेज में 46851000 का डेमो चेक वितरण किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 50 लाभार्थियों को डेमो चाबी वितरित की गई। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए, डीसी मनरेगा, डीसी एनआरएलएम, उपायुक्त उद्योग, एलडीएम सहित संबंधित उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages