गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस तीस को - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 28, 2025

गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस तीस को

गुरू ग्रंथ साहिब के पाठ में सिक्ख समुदाय ने लिया हिस्सा

फतेहपुर, मो. शमशाद । आगामी तीस मई को सिक्खों के पांचवे गुरू गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में मनाया जाएगा। शहीदी दिवस की तैयारी चालीस दिन पहले से सुखमनी साहिब के पाठ से आरंभ हो गई थी। जो लगातार चालीस दिन तक चला। इसके उपरांत श्री गुरु ग्रंथ साहिब का साप्ताहिक पाठ की आरंभ 23 मई

गुरू ग्रंथ साहिब के पाठ में शामिल सिक्ख समुदाय की महिलाएं।

को हुआ। जिसकी समाप्ति 30 मई को होगी। जिसके उपरांत गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में ठंडे छबील के लंगर (शर्बत) की सेवा होगी। ये सारा कार्यक्रम गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सेवक चरनजीत सिंह की अगुवाई में मनाया जाएगा। सुखमनी साहिब के पाठ में ज्ञानी सिमरजीत सिंह, हरजीत कौर, हरविंदर कौर, ईशर कौर, ज्योति कौर, मंजीत कौर, सतनाम कौर, परमीत कौर, सिमरन, वीर सिंह उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages