धनुष यज्ञ व रामलीला मंचन का महामंडलेश्वर ने किया शुभारंभ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 28, 2025

धनुष यज्ञ व रामलीला मंचन का महामंडलेश्वर ने किया शुभारंभ

मोदी व योगी के समय में वापस आया रामराज्य : स्वामी आत्मानंद

अमौली, फतेहपुर, मो. शमशाद । विकास खंड के बुढ़ंदा गांव में श्री चौमुख धाम मंदिर एवं शिवपरिवार प्राण प्रतिष्ठा को समर्पित जन्मभूमि महोत्सव के द्वितीय वार्षिकोत्सव में विशाल धनुष यज्ञ रामलीला मंच का शुभारंभ जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर अनंत श्री विभूषित स्वामी आत्मानंद गिरि जी महाराज एवं जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने प्रभु श्री राम लक्ष्मण एवं रामचरितमानस का पूजन कर किया। संत शिरोमणि ने उपस्थित समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में एक संत को कथा करना भी दुश्वार होता था। मोदी व योगी के समय में आज केवल रामराज्य ही वापस नहीं आया है वरन देश विश्ववंदनीय बन चुका है, क्योंकि पूरी दुनिया हमारा ही अनुकरण कर रही है। विधायक ने कहा कि अगर हम रामराज्य चाहते हैं तो प्रभु श्रीराम के पद चिन्हों पर चलना होगा। मिशन सिंदूर में सेना के शौर्य की तारीफ की। गांव गांव में खुल रही डिजिटल लाइब्रेरी को ग्रामीण बच्चों के

गूढ़ेश्वर अखंड परमधाम में पूजा-अर्चना करते महामंडलेश्वर।

सपनों को साकार करने वाला बताया। ब्लॉक प्रमुख सुशीला सिंह ने आयोजन के स्वरूप को जन कल्याणकारी बताया। पूर्व में दोनों ही जनप्रतिनिधियों का संत शिरोमणि द्वारा अभिनंदन किया गया। धनुष यज्ञ के समापन होते ही प्रातः चौमुखनाथ धाम शिव मंदिर में विशाल रुद्राभिषेक संत शिरोमणि के सानिध्य में संपन्न हुआ। इसके बाद गूढ़ेश्वर अखंड परमधाम चांदपुर में अभिषेक व शिवार्चन करने के पश्चात महामंडलेश्वर ने भक्त समुदाय के साथ अपनी जन्मस्थली में कन्या पूजन एवं संत पूजन के पश्चात भंडारे का शुभारंभ किया। जहां समस्त क्षेत्रीय ग्रामीण तथा सुदूर क्षेत्रों से आए भक्तों ने प्रसाद पाया,और भंडारे में सेवा भी की। संचालक उमेश त्रिवेदी ने अतिथियों संग समस्त भक्त समुदाय का उपस्थिति एवं सहयोग हेतु आभार जताया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अमौली सुशीला सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुतीक्षण सिंह, मां दुर्गा पूजा कमेटी के मंत्री शिक्षक उमेश कुमार त्रिवेदी, संजय शुक्ला, पुनीत तिवारी, शिवा गुप्ता, प्रशांत पांडेय, आचार्य किशन, आचार्य हेमंत, बिट्टू भैया, चंद्रपाल पांडेय, रामआसरे पांडेय, रामकुमार पांडेय, बालू त्रिवेदी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages