अपना दल की जिला कार्यकारिणी व फ्रंटल अध्यक्ष घोषित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 29, 2025

अपना दल की जिला कार्यकारिणी व फ्रंटल अध्यक्ष घोषित

विधानसभाओं के अध्यक्ष भी बनाए गए

फतेहपुर, मो. शमशाद । अपना दल एस की बैठक जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई तत्पश्चात जिला कमेटी का गठन व विधानसभाओं के अध्यक्ष व फ्रंटल के अध्यक्षों के नाम घोषित किये गये। गुरुवार को अपना दल एस की बैठक कैम्प कार्यालय में सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से जिला कमेटी का गठन कर पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गयी। जिसमें जिला उपाध्यक्ष पद पर बृजेश पाल व बीरेंद्र पटेल, जिला महासचिव पद पर अरुण पटेल, अनिल वर्मा, अभय सिंह पटेल, सात जिला सचिव व सात कार्यकरणी सदस्य समेत 19 सदस्यीय कार्यकरणी की घोषणा की गई। साथ ही आठ फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षो के नामों की घोषणा की गई जिसमें युवा मंच आशीष पटेल, महिला मंच अध्यक्ष कांति कुशवाहा, व्यापार मंच दिलीप सिंह, अल्पसंख्यक मंच मुहम्मद उस्मान, पंचायत मंच राकेश

अपना दल की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी।

सिंह, सहकारिता मंच राजेश पटेल राजू, चिंकित्सा मंच डॉ सर्वेश पटेल, आईटी मंच विपिन कुमार कौशल की ताजपोशी की गयी। वहीं विधानसभा अध्यक्षों के नाम की घोषणा करते हुए अयाहशाह विधानसभा पंकज कुमार पाल, बिंदकी हेमंत पटेल, हुसेनगंज अर्जुन कुमार मौर्य, सदर रोहित कुमार पटेल, जहानाबाद राजकुमार उमराव को ज़िम्मेदारी दी गयी। बैठक के पश्चात सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत कर बधाई दी गयी। इस मौके पर बड़ी संख्या में अपना दल एस के कार्यकर्ता एव समर्थक मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages