घाटों पर उतरा जन-मन का जोश, स्वच्छता में दिखा श्रद्धा का घोष - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 29, 2025

घाटों पर उतरा जन-मन का जोश, स्वच्छता में दिखा श्रद्धा का घोष

नगर पालिका का स्वच्छता महासंग्राम 

लोकमाता की 300वीं जयंती

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में पुण्य लोक अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जन्म शताब्दी के पावन मौके पर नगर पालिका परिषद ने मां मंदाकिनी नदी के पुल घाट पर एक भव्य महा सफाई अभियान का आयोजन किया। यह कार्यक्रम केवल घाटों की सफाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह जनचेतना, आस्था और पर्यावरण प्रेम का प्रतीक बनकर उभरा। अभियान का नेतृत्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, अधिशासी अधिकारी लाल जी तथा सभासदगण व स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया। सभी ने फावड़े और झाड़ू हाथ में लेकर घाटों पर स्वच्छता का संदेश दिया और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। मुख्य अतिथि महेंद्र कोटार्य ने कहा कि स्वच्छ वातावरण से न केवल पर्यावरण शुद्ध होता है, बल्कि एक स्वस्थ समाज की नींव भी पड़ती है। कहा कि जब समाज स्वच्छ होता है, तभी

 घाटों पर उतरा जन-मन का जोश, स्वच्छता में दिखा श्रद्धा का घोष 

भारत स्वस्थ बनता है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि नगर की सफाई के साथ-साथ हमें नदियों और तालाबों की भी नियमित सफाई करनी चाहिए। अपील की कि मां मंदाकिनी में गंदगी न फैलाएं, नदी में स्नान करते समय तेल और शैंपू का प्रयोग बिल्कुल न करें। साथ ही घरों का कूड़ा इधर-उधर फेंकने के बजाय निर्धारित कूड़ा गाड़ियों में डालने की आदत डालें। इस स्वच्छता अभियान में अधिशासी अधिकारी लाल जी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, स्वच्छ भारत मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवा कुमार, तथा सभासद शंकर प्रसाद यादव, राजकमल वर्मा, राजेश सिंह पटेल, शुभम केशरवानी के साथ-साथ सफाई नायक अमित कुमार, श्रवण कुमार, दुलीचंद्र मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages