भाजपा ने गाया लोकमाता की लेखा
भाजपा की नारीशक्ति यात्रा ’
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । भारतीय जनता पार्टी चित्रकूट ने पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के मौके पर ब्लॉक सभागार में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य और अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख गोमती पटेल ने की। इसी क्रम में जिले के चार अन्य ब्लॉकोंकृमऊ, मानिकपुर, पहाड़ी व रामनगर- में भी महिला सशक्तिकरण सम्मेलन किए गए। मऊ में दिनेश तिवारी, मानिकपुर में चन्द्रप्रकाश खरे, पहाड़ी में रंजना उपाध्याय और रामनगर में गंगाधर मिश्र मुख्य अतिथि रहे। कर्वी कार्यक्रम में संयोजक हरिओम करवरिया, जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय और मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी की सक्रिय सहभागिता रही। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष कोटार्य ने लोकमाता अहिल्याबाई को भारत की सांस्कृतिक पुनरुत्थान की आधारशिला बताया। कहा कि मुगल अराजकता के बीच लोकमाता ने मंदिरों का पुनर्निर्माण कर भारत की आत्मा को फिर से जीवित किया। उनके कार्य आज मोदी और
![]() |
| लोकमाता की जयंती पर नारी का सम्मान करते पूर्व मंत्री |
योगी सरकारों की योजनाओं में परिलक्षित हो रहे हैं। पूर्व मंत्री उपाध्याय ने कहा कि काशी विश्वनाथ से केदारनाथ तक मंदिरों का जीर्णोद्धार लोकमाता की सनातन धर्म के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। गोमती पटेल ने लोकमाता को एक नीति-संयमित, राज्यप्रथम भाव की राजनेत्री बताया। संचालन कर रहे आलोक पाण्डेय ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकारें लोकमाता के पदचिन्हों पर चलते हुए महिला, युवा और किसान कल्याण को प्राथमिकता दे रही हैं। मीडिया प्रभारी त्रिपाठी ने लोकमाता के जीवन-दर्शन को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। आभार संयोजक हरिओम करवरिया ने व्यक्त किया। सम्मेलन में दर्जनों जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं व महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।


No comments:
Post a Comment